9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांहे चढ़ाने लगा है पारा, राजस्थान के 5 शहरों में तापमान 30 डिग्री के पार

प्रदेश के करीब आधा दर्जन स्थानों पर गुरुवार को तापमान 30 डिग्री को पार कर गया। इसकेचलते दिन में सर्दी पूरी तरीके से गायब रही। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने से लोगों को सर्दी से खासी राहत मिली।
less than 1 minute read
Google source verification
temperature increasing in rajasthan weather news latest update

बांहे चढ़ाने लगा है पारा, राजस्थान के 5 शहरों में तापमान 30 डिग्री के पार

जोधपुर. प्रदेश के करीब आधा दर्जन स्थानों पर गुरुवार को तापमान 30 डिग्री को पार कर गया। इसकेचलते दिन में सर्दी पूरी तरीके से गायब रही। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने से लोगों को सर्दी से खासी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को बादलों की हल्की आवाजाही बनी रहेगी। इस कारण दिन के तापमान में एक दो डिग्री की मामूली गिरावट आ सकती है। वैसे सर्दी का अब फिर से लौट कर आना मुश्किल है।

सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह हल्की सर्दी थी। इस वजह से शहरवासियों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। आसमान साफ होने और तीखी धूप निकलने से सुबह 10 बजे से ही सर्दी से राहत मिलनी शुरू हो गई। चटख धूप रहने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई और दोपहर में पारा 30.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में धूप में चुभन हो रही थी। दोपहर में तो सूती कपड़ों से भी काम चल गया। शाम ढलने के बाद फिर से वातावरण में ठंडक गहराने लगी। रात में कुछ सर्दी रही।

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी दिन में सर्दी से राहत रही। बाड़मेर में पारा 32.4, जैसलमेर में 30.4, डबोक हवाई अड्डे पर 30.6, अजमेर में 30.2, जयपुर में 29, बीकानेर में 29.1, चूरू में 29.3, कोटा में 29.6 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। पर्वतीय स्थल माउंट आबू में रात का तापमान 6 डिग्री रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग