9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर-जैसलमेर में पारा 43 डिग्री पार, झुलसे लोग

jodhpur news  
less than 1 minute read
Google source verification
1494494502-summer-health-517.jpg


जोधपुर. मानसून की बेरुखी के कारण मंगलवार को समूचे मारवाड़ में भीषण गर्मी रही। जोधपुर और जैसलमेर में पारा 43 डिग्री को पार कर गया। ऐसा लग रहा था मानो आसमां से आग बरस रही हो। ऊपर से हवा में अत्यधिक नमी के कारण छटपटाहट हो रही थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक बादलों का मौसम जरुर बना रहेगा लेकिन बरसात की संभावना बहुत कम है। मानसून अगले सप्ताह सक्रिय होगा।

सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री रहा। भोर के साथ ही चिलचिलाती धूप ने शहर को गर्मी की आगोश में लेना शुरू कर दिया। दिन चढऩे के साथ गर्मी का सितम बढ़ता गया। दोपहर में पारा 43.1 डिग्री तक पहुंच गया। उमस भरी गर्मी में लोग दिनभर बैचेन रहे। शाम ढलने के बाद भी गर्म मौसम के कारण चैन नहीं मिला। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी गर्म हवाओं के थपेड़ों में क्षेत्रवासी झुलसते रहे।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 29.9 व अधिकतम 43.4 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 30.3 व दिन का 42.4 डिग्री रहा। बीकानेर में तापमान 45, चूरू में 44.9 और श्रीगंगानगर में 43.4 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग