9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में जोधपुर सबसे गर्म, पारा 33 डिग्री

- 4 दिन में दिन का तापमान 12 डिग्री तक उछला- अगले 3 दिनों तक कम रहेगा तापमान, हल्की सर्दी रहेगी  
less than 1 minute read
Google source verification
weather

प्रदेश में जोधपुर सबसे गर्म, पारा 33 डिग्री

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार को जोधपुर में बादलों की घनी आवाजाही के चलते दिन का तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश में जोधपुर में सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। तापमान में 4 दिनों में 12 डिग्री तक उछाल आने से मौसम विशेषज्ञ भी अचंभित है। गुरुवार को तापमान में कुछ कमी आएगी। शुक्रवार और शनिवार को पारा और लुढकऩे से मौसम में हल्की सर्दी बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार अब कड़ाके की सर्दी पडऩे की संभावना नहीं है।

सूर्यनगरी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही शहर के आसमान पर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई जो दिन चढ़ते चढ़ते रेलमपेल में बदल गई। घने बरसाती बादलों की आवाजाही से दिन में कई बार सूरज ढक गया। बादल अधिक होने से भौमिक विकिरण वायुमंडल के पार नहीं जा सका और दोपहर में तापमान 33 डिग्री के करीब पहुंच गया। दोपहर में लोगों को सूती कपड़े पहनने पड़े। गर्म कपड़ों में चुभन हो रही थी। धूप में भी काफी तपिश थी। बंद इमारतों और घरों में तपिश अनुभव की गई। शाम ढलने के बाद भी सर्दी का असर नहीं के बराबर था। रात को हल्की सर्दी जरूर थी।
बाड़मेर और जैसलमेर के तापमान में भी बढ़त देखने को मिली। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम 32.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जैसलमेर में रात का पारा 11.2 डिग्री और दिन का पारा 27.5 डिग्री रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग