9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले 48 घण्टे में तेज बौछारें पडऩे की संभावना

तापमान में बढ़ोतरी: पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बौछारें पड़ सकती है।
less than 1 minute read
Google source verification
weather

अगले 48 घण्टे में तेज बौछारें पडऩे की संभावना

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में रविवार को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। तीखी धूप से दिन में मौसम सामान्य बना रहा। रात में हल्की सर्दी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बौछारें पड़ सकती है।

सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा। मौसम में नमी होने से हल्की सर्दी का अहसास हो रहा था। सुबह-सुबह शहरवासी धूप का सेवन करते देखे गए लेकिन शीघ्र ही धूप में चुभन होने लगी। दिन चढऩे के साथ तापमान में बढ़ोतरी होती गई। अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा। धूप तेज होने की वजह से दिन सामान्य रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 12.1 व अधिकतम 27.4 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का तापमान 14.9 व दिन का 30.2 डिग्री मापा गया।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभों के लगातार आने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग