9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इनाम पाने को गढ़ी कहानी, बचने के लिए पुलिस को बताया आतंकी

जोधपुर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह मुम्बई से आई फ्लाइट में आतंकियों के होने की झूठी सूचना से दहशत फैल गई। करीब 2 घंटे तक एयरपोर्ट परिसर पुलिस छावनी बना रहा। चार घंटे की पूछताछ के बाद सच सामने आया तो सभी चौंक गए।एक शख्सलापता नाबालिग की तलाश के नाम पर 25 हजार की इनाम राशि लेने के लिए उसके पिता और दो पुलिसकर्मियों के साथ फ्लाइट में जोधपुर आया। फ्लाइट के जोधपुर पहुंचते ही झूठ पकडे़ जाने के डर से उसने युवक के पिता और पुलिस वालों को ही आतंकी बताते हुए क्रू मेंबर्स से कहा कि इन लोगों ने उसे बंधक बना रखा है।
2 min read
Google source verification
Terrorists told police to save the story, get reward

इनाम पाने को गढ़ी कहानी, बचने के लिए पुलिस को बताया आतंकी

एयरपोर्ट पर दहशत : लापता नाबालिग से मिलवाने परिजनों को फ्लाइट से लाया जोधपुर

जोधपुर . जोधपुर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह मुम्बई से आई फ्लाइट में आतंकियों के होने की झूठी सूचना से दहशत फैल गई। करीब 2 घंटे तक एयरपोर्ट परिसर पुलिस छावनी बना रहा। चार घंटे की पूछताछ के बाद सच सामने आया तो सभी चौंक गए। एक शख्सलापता नाबालिग की तलाश के नाम पर 25 हजार की इनाम राशि लेने के लिए उसके पिता और दो पुलिसकर्मियों के साथ फ्लाइट में जोधपुर आया। फ्लाइट के जोधपुर पहुंचते ही झूठ पकडे़ जाने के डर से उसने युवक के पिता और पुलिस वालों को ही आतंकी बताते हुए क्रू मेंबर्स से कहा कि इन लोगों ने उसे बंधक बना रखा है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस को देर रात लापता नाबालिग के हैदराबाद में मिलने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस देर रात तक इसकी पुष्टि में लगी थी।

डीसीपी (पूर्व) अमनदीप सिंह ने बताया कि जालोर के सायला निवासी दिनेश सुथार (30) हैदराबाद में कारपेंटर का काम करता है। हैदराबाद में उसने एक गुमशुदा किशोर का पोस्टर देखा। जिसमें मैसूर के एक लापता नाबालिग की सूचना देने पर इनाम मिलना था। इस पर उसने लापता किशोर के पिता अशोक से संपर्क कर बताया कि उनके बेटे को उसने जोधपुर के ओमशांति आश्रम में देखा था। अशोक, मैसूर के दो पुलिसकर्मी और दिनेश सोमवार को मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट में जोधपुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में उसे जैसे ही पता लगा कि अशोक के साथ दो शख्स उसके रिश्तेदार नहीं बल्कि मैसूर के पुलिसकर्मी हैं, वह घबरा गया। आरोपी ने अपना झूठ पकड़े जाने के डर से तीनों को फंसाने की साजिश रची। उसने कहा कि ये लोग विमान को क्षति पहुंचाने की बात कर रहे हैं। रातानाडा पुलिस ने एयर इंडिया स्टेशन प्रबंधक अनिल विजयन की रिपोर्ट पर आरोपी दिनेश सुथार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

169 यात्री रहे दो घंटे परेशान
करीब दो घंटे तक 169 यात्रियों की तलाशी और चारों से पूछताछ से पता लगा कि दिनेश ने अपना झूठ पकड़े जाने के डर से अशोक और मैसूर के पुलिसकर्मियों को फंसाने के लिए झूठी कहानी रची थी।
क्रू-मेंबर्स से कहा-कई दिनों से दिल्ली और मुंबई घुमा रहे

दिनेश ने फ्लाइट के क्रू मेम्बर को बताया कि तीन शख्स उसे जबर्दस्ती फ्लाइट में ले जा रहे हैं। वे पिछले कुछ दिनों से उसे मुम्बई, दिल्ली व अन्य जगहों पर घूमा रहे हैं। उसे आतंकी हमले की साजिश रचने की आशंका लग रही है। इस पर क्रू मेम्बर ने इसकी सूचना एटीसी को दी। फ्लाइट के सुबह 11.45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही पुलिस अधिकारियों ने दिनेश समेत चारों को दस्तयाब कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग