9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फरवरी के 18 में से 13 दिन पारा 30 डिग्री के पार

- शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने से गायब रही सर्दी, 10 दिनों से लगभग स्थिर है पारा
2 min read
Google source verification
फरवरी के 18 में से 13 दिन पारा 30 डिग्री के पार

फरवरी के 18 में से 13 दिन पारा 30 डिग्री के पार

जोधपुर. ला नीनो के बावजूद इस साल जोधपुर में फरवरी अपेक्षाकृत गर्म होती साबित हो रही है। महीने के 18 दिनों में से 13 दिन पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। रात का तापमान भी 8.3 डिग्री से नीचे नहीं गया। अब तो रात को भी ज्यादा ऊनी कपड़ों की जरूरत नहीं रह गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस महीने शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने से घने बादल और बारिश का मौसम नहीं हुआ। इससे पारा नहीं गिरा।

इस साल प्रशांत महासागर का पेरू के निकट जल का तापमान कुछ कम होने से ला-नीनो की स्थिति बनी थी। इसके मार्च 2021 तक बने रहने का पूर्वानुमान जताया गया था। ला नीनो, अल-नीनो के विपरित जलवायु की स्थिति है। इस स्थिति में भारतीय उपमहाद्वीप में सर्दी के दिन बढ़ जाते हैं, लेकिन थार में आधी से अधिक फरवरी बिना तेज सर्दी के गुजर जाने से विशेषज्ञ ला-नीनो के कुछ कमजोर होने का भी संकेत दे रहे हैं। वैसे उत्तर भारत में तो कुछ दिन तक तेज सर्दी का मौसम था।

दिन-रात का तापमान स्थिर
जोधपुर में पिछले दस दिन से तापमान में लगभग स्थिरता की स्थिति बनी हुई है। पारा 31 से 32 डिग्री के मध्य झूल रहा है। सूर्यनगरी में गुरुवार को तापमान न्यूनतम 13.8 और अधिकतम 31.4 डिग्री रहा। रात में कुछ ठंड हो जाती है। दिन में तीखी धूप में तपिश महसूस होने लगी है। मॉल और बड़े दफ्तरों में कई बार दोपहर में पंखे भी चलाने पड़ जाते हैं। जोधपुर के फलोदी में रात का पारा 15 व दिन का 35.2 डिग्री रहा। बाड़मेर और जैसलमेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 16.5 व 14.9 और अधिकतम 34 व 32.5 डिग्री रहा।

11 दिन से पारा तीस डिग्री से ज्यादा
दिन ---------- दिन का तापमान
8 फरवरी---------- 30.7
9 फरवरी ---------- 30.5
10 फरवरी ---------- 31
11 फरवरी ---------- 31
12 फरवरी ---------- 32.2
13 फरवरी ---------- 32.2
14 फरवरी ---------- 32.1
15 फरवरी ---------- 31
16 फरवरी ---------- 31.4
17 फरवरी ---------- 31.2
18 फरवरी ---------- 31.4
(एक और दो फरवरी को भी पारा तीस डिग्री के ऊपर रहा था।)

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग