9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चैत्र में सावन की रिमझिम, दिन का पारा 10 डिग्री गिरा

jodhpur news - जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और नागौर में रात और दिन के तापमान में केवल 2 से 3 डिग्री का अंतर- आज से मौसम साफ होना शुरू होगा
less than 1 minute read
Google source verification
चैत्र में सावन की रिमझिम, दिन का पारा 10 डिग्री गिरा

चैत्र में सावन की रिमझिम, दिन का पारा 10 डिग्री गिरा

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को पश्चिमी राजस्थान में मानसून जैसा मौसम रहा। जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, नागौर और पाली में दिन भर रुक रुक कर बरसात होती रही। दिनभर बरसाती बादलों की वजह से दिन में पारा 10 डिग्री तक गिर गया। रात और दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री का ही अंतर रह गया। रिमझिम बरसात से सडक़ें भीग गई। लॉक डाऊन की वजह से लोग वैसे ही घरों में थे लेकिन फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को छत तलाश करनी पड़ी। विक्षोभ का असर खत्म होने से शुक्रवार से मौसम साफ होना शुरू होगा। धूप निकल आएगी।


सूर्यनगरी में गुरुवार सुबह से ही बादलों का जमघट लगा रहा। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। सुबह दस बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई जो रुक-रुक कर दिनभर चलती रही। बीच बीच में तेज बारिश भी हुई। बरसात की वजह से दोपहर में पारा 25.7 डिग्री से ऊपर नहीं गया, जबकि कल 35 डिग्री से ऊपर था। दिन के तापमान में दस डिग्री का अंतर आने से मौसम में ठंडक घुल गई। शाम 5.30 बजे मौसम विभाग ने 2.7 मिलीलीटर बारिश रिकॉर्ड की। देर रात तक रुक रुककर बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। जोधपुर में जिले के ग्रामीण हिस्सों में दिनभर बरसाती मौसम रहा। चामू, बोरुंदा, देचू, बालेसर, शेरगढ़, ओसियां, लोहावट में भी बूंदाबांदी चलती रही।

थार में भी बरखा का मौसम
जैसलमेर और बाड़मेर में भी चैत्र में सावन की रिमझिम लगी रही। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम 23.5 डिग्री रहा। यहां शाम तक 1.5 मिमी बारिश मापी गई। बाड़मेर में रात और दिन के तापमान में दो डिग्री का ही अंतर रहा। वहां रात का पारा 21.5 व दिन का 23.5 डिग्री मापा गया। यहां 1.8 मिमी बारिश हुई। पाली, जालोर, नागौर में भी बारिश हुई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग