9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 किमी प्रति घंटे से चली हवा, तंदूर के पास खड़े होने का अहसास

jodhpur news - फलोदी में पारा 46 डिग्री- कल से बनेगा बादलों का मौसम, आंधी आने की संभावना
less than 1 minute read
Google source verification
20 किमी प्रति घंटे से चली हवा, तंदूर के पास खड़े होने का अहसास

20 किमी प्रति घंटे से चली हवा, तंदूर के पास खड़े होने का अहसास

जोधपुर. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को तेज गर्म हवा के झौंके चलने से तापमान में हालांकि गिरावट दर्ज की गई लेकिन तपिश भरी हवा में लोग झुलसे। प्रति घंटे 20 से 24 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा में किसी तंदूर के पास खड़े होने का अहसास हुआ। फलोदी 46 डिग्री के साथ झुलसता रहा। वहीं जैसलमेर और बाड़मेर में 45 डिग्री की गर्मी रही। जोधपुर में थर्मामीटर 42 डिग्री के पास रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार शाम से बादलों की आवाजाही शुरू होगी। दिन भर तेज हवा चलेगी। शनिवार और रविववार को आंधी के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।

सुबह सुहानी हवा, दोपहर में जलती हवा
जोधपुर में न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री रहा। सुबह-सुबह तेज हवा के झौंके से तपिश से राहत मिली हुई थी। सुबह सैर सपाटे के लिए निकले लोग भी शरीर पर हवा के झौंके लगने से अच्छा महसूस कर रहे थे लेकिन दिन चढऩे के साथ इसी हवा ने भट्टी पर चढ़ी किसी कढ़ाई के पास होने का अहसास करा दिया। गर्म थपेड़ों से जैसे शरीर सूखा जा रहा था। त्वचा जल रही थी। तापमान 42.3 डिग्री मापा गया। शाम ढलने के बाद भी हवा में उष्णता बरकरार रही।

कहां-कितना तापमान
स्थान --------- न्यूनतम ---------अधिकतम ---------आद्र्रता
जोधपुर ---------29.7 ---------42.3 ---------59
जैसलमेर ---------28.7 ---------45.4 ---------62
बाड़मेर ---------29.4 ---------44.3 ---------57
फलोदी ---------31.4 ---------46 ---------55

आगे क्या
- पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार व रविवार को तापमान में गिरावट। आंधी-बूंदाबांदी की संभावना।
- अगले पूरे सप्ताह तापमान 40 डिग्री के पास रहेगा।
- जून के प्रथम सप्ताह में बादल-बरसात व तेज हवा का मौसम रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग