
नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
शेरगढ. रात को अपने मां के पास सो रही नाबालिग का अपहरण करके सूने पड़े मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। जांच अधिकारी बाबूलाल सीरवी ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति बाहर मजदूरी करता है तथा वो अपने बच्चो के साथ रहती है। २४ अक्टूबर की रात को वो अपने बच्चो के साथ सो रही थी। रात को करीब १२ बजे के आसपास खिरजा भोजा निवासी कुम्भसिह उर्फ किरतसिह पुत्र दीपसिह अनाधिकृत रूप से घर में घुसा तथा सो रही नाबालिग का अपहरण करके कुछ ही दूरी पर बने सूने मकान में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी कुम्भसिह उर्फ किरतसिह को गिरफ्तार किया। जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बाइक से गिरने से एक की मौत एक घायल
देचू (जोधपुर).पुलिस थाना क्षेत्र के लालसर गुमानपुरा सड़क पर गुरूवार रात के समय बाइक से गिरने से एक युवक की मौत हो गई।एएसआई कानाराम ने बताया कि प्रार्थी तेजनगर लोहावट निवासी पन्नाराम पुत्र गोमदराम ने रिपोर्ट दी की उसका भतीज कन्हैयालाल 22 साल पुत्र सुरजाराम जो श्रवणकुमार पुत्र हिराराम निवासी भोजाकोर के साथ सैलून की दुकान पर काम करता था।गुरूवार को देचू से बाइक पर श्रवणकुमार व कन्हैयालाल दोनों भोजाकोर जा रहे थे।रात सात बजे गुमानपुरा सुथारों की ढाणियों के पास अचानक सड़क पर नील गाय आ गई।चालक श्रवणकुमार ने तेज व लापरवाही से गाड़ी को चलाया जिससे बाइक तारबंदी में जा घूसी जिससे कन्हैयालाल की मौके पर मौत हो गई।
Published on:
30 Oct 2020 06:17 pm
