9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपहरण की फिराक में घूम रहे आरोपी गिरफ्तार

बालोतरा कार बरामद
less than 1 minute read
Google source verification
अपहरण की फिराक में घूम रहे आरोपी गिरफ्तार

अपहरण की फिराक में घूम रहे आरोपी गिरफ्तार

देचू. जोधपुर जिले की देचू पुलिस ने रविवार रात को बालोतरा से अपहरण कर कार में बंधक बनाकर मारने की फिराक में घूम रही कार को बरामद एक आरोपी को गिरफतार किया जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा।जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल बारहठ ने बताया कि रात्रि में चोरी,तस्करी,बदमाशों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के लिए गश्त बढ़ाई गई।रविवार रात करीब दस बजे देचू थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई को सूचना मिली की एक कार एचपी पेट्राल पंप के पास खड़ी हैं।जिसके अंदर पीछे सीट के बीच एक व्यक्ति के हाथ पैर बांधकर डाला हुआ जो संदिग्ध लग रहा हैं।जिस पर थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई मय पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तो कार चालक कार को जोधपुर की तरफ भगाने लगा।पुलिस ने पीछा करके गाड़ी को आगे खड़ा करने की कोशिश की मगर चालक 500-600मीटर भगाकर ले गया।गाड़ी में दो आरोपी सवार थे।एक आरोपी बबूल की झाडिय़ों में भाग गया।शैतानसिंह पुत्र मेघसिंह रावणा राजपूत हाउसिंग बोर्ड बालोतरा को दस्तयाब कर दिया।महेन्द्रसिंह भाग गया।कार में दो व्यक्ति हाथ पाव बंधे हुए थे।एक अद्र्वनग्न अवस्था में मारपीट की हुई जिसकी पहचान गणेश कुमार 40 साल पुत्र खेराजराम जांगिड़ निवासी गांधी नगर बाड़मेर व जगदिश कुमार बिड़ला सीमेन्ट सैल्समैन के रूप में हुई।सीएचसी देचू में उपचार करवाया।कार में जलाने के लिए पदार्थ भरा हुआ।जो अपहरण करके दोनों को जलाकर मारने के लिए फिराक में थे।आरोपी को बालोतरा पुलिस के हवाले किया गया।इस कार्यवाही में थानाधिकारी हनुमानराम विश्नोई,थानाधिकारी इमरान खान लोहावट,मुख्य आरक्षी मनोहरसिंह,हरचंदराम,कांस्टेबल सुरेश,बाबूराम,अशोक,चालक ओमप्रकाश की भूमिका अहम रही जिन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।बड़ी घटना होने से बच गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग