9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचतत्व में विलीन हुई जसवंत सिंह जसोल की पार्थिव देह, परिजनों ने नम आंखों से दी विदाई

पुत्र मानवेन्द्रसिंह ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि  
less than 1 minute read
Google source verification
पंचतत्व में विलीन हुई जसवंत सिंह जसोल की पार्थिव देह, परिजनों ने नम आंखों से दी विदाई

पंचतत्व में विलीन हुई जसवंत सिंह जसोल की पार्थिव देह, परिजनों ने नम आंखों से दी विदाई

जोधपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल की पार्थिव देह विशेष विमान से जोधपुर एयरपोर्ट पर औपचारिकता पूरी करने के बाद फॉर्म हाउस पहुंची। इस दौरान उनके पुत्र मानवेन्द्रसिंह व पुत्रवधु चित्रासिंह भी साथ थे। मानवेन्द्र ने पिता का अंतिम संस्कार करते हुए चिता को मुखाग्नि दी।

फार्म हाउस पर निकली अंतिम यात्रा
पूर्व मंत्री जसवंत सिंह की अंतिम यात्रा फार्म हाउस से निकली। इस दौरान पुत्रों ने पिता की देह को कांधा दिया। वहीं सेना के जवान भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। पुत्र मानवेन्द्रसिंह ने पिता का अंतिम संस्कार करते हुए चिता को मुखाग्नि दी।

मंत्री, विधायक व भाजपा नेता भी आए
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल की पार्थिव देह फार्म हाउस पहुंचने पर मंत्री सालेह मोहम्मद, विधायक महेंद्र विश्नोई, पब्बाराम विश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता सहित अन्य नेता भी फार्म हाउस पहुंचे। यहां सभी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसोल को पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। कोरोना महामारी के चलते इस दौरान सभी ने मुंह पर मास्क लगा रखे थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग