9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mask and Sanitizer – जमीन पर आया मास्क व सेनेटाइजर का कारोबार, बिक्री नहीं होने से पड़ा मंदा

Mask and Sanitizer - लोग भूल गए हैं मास्क पहनना व सेनिटाइजर लगाना
2 min read
Google source verification
Mask and Sanitizer - जमीन पर आया मास्क व सेनेटाइजर का कारोबार, बिक्री नहीं होने से पड़ा मंदा

Mask and Sanitizer - जमीन पर आया मास्क व सेनेटाइजर का कारोबार, बिक्री नहीं होने से पड़ा मंदा

Mask and Sanitizer - अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. कोरोना संक्रमण की प्रथम लहर से तृतीय लहर तक बूम पर रहा सेनिटाइजर व मास्क का कारोबार अब जमीन पर आ गया है। अब हर माह इनकी बिक्री लाखों रुपए तक भी नहीं हो रही है। जबकि कोरोना की प्रथम लहर के बाद तो जोधपुर में सेनिटाइजर व मास्क की बिक्री की कालाबाजारी तक शुरू हो गई थी। हालात ये थे कि प्रशासन को कई जगह कार्रवाइयां कर कालाबाजारी रोकनी पड़ी। जबकि बीते साल इस माह कोरोना संक्रमण की तेजी इस कदर थी कि लोग बगैर एन-95 मास्क लगाए बाहर तक नहीं जाते थे, इन दिनों कई लोग बगैर मास्क घूमने लगे हैं।

सरकारी अस्पतालों में भी स्टाफ नहीं लगाते
सरकारी अस्पतालों में भी आजकल मास्क-सेनिटाइजर की खपत वार्डों में कम हो गई है। सूत्र बताते हैं कि ड्रग वेअर हाउस से अब महज 20 प्रतिशत जितनी ही सप्लाई वार्डों में मास्क व सेनिटाइजर को लेकर होती है। वार्ड स्टाफ तक अब मास्क का उपयोग नहीं कर रहे है। इतना ही नहीं, कई डॉक्टर्स निजी व सरकारी अस्पतालों में बगैर मास्क लगाए घूमते देखे जा सकते हैं।

मास्क की दरें भी हुईं कम
कोरोना संक्रमण, डेल्टा व ओमिक्रॉन लहर के दौरान मास्क की कीमतें बढ़ी हुई थी। अब कई बढि़या क्वालिटी के मास्क अब महज पन्द्रह-बीस रुपए में बिक रहे हैं। वहीं सर्जिकल मास्क तो कई दुकानदार मुफ्त सेवा तक में बांट रहे हैं। उधर, ही सेनिटाइजर तक नहीं बिक रहे।

कइयों के पास करोड़ों का स्टॉक तक नहीं बिक रहा
कई व्यापारियों ने कोरोना के मद्देनजर बड़ी संख्या में मास्क व सेनिटाइजर का स्टॉक इकट्टा कर लिया। अब ये माल बिक नहीं रहा। व्यापारियों के पास करोड़ों रुपयों का सेनिटाइजर इन दिनों स्टॉक में पड़ा है, जिसके लिए कोई खरीदार नहीं मिल रहा है।

इनका कहना हैं.....
सेनिटाइजर व मास्क का कारोबार अब इतना नहीं रहा है। कइयों ने मास्क तक लगाना बंद कर दिया है। लोगों में कोरोना को लेकर अवेयरनेस भी खत्म हो गई है।
- अविनाश सिंघी, संयुक्त सचिव, जोधपुर केमिस्ट एसोसिएशन

कापा व एक्सई वेरिएंट को लेकर जोधपुर अलर्ट
कापा व एक्सई वेरिएंट को लेकर जोधपुर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन दिनों आ रहे दो-चार कोरोना संक्रमितों पर भी नजर रखी जाएगी। इन मरीजों की जिनोम सिक्वेसिंग जांच के सैंपल भी डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज व एम्स जोधपुर भेजे जाएंगे। हालांकि जोधपुर में अब जिनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट की सुविधा है, वहीं एम्स अपने सैंपल एनआइवी पूणे भेजता है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रीतमसिंह सांखला ने कहा कि विभाग पहले भी कोरोना संक्रमितों के टेस्ट जिनोम सिक्वेंसिंग के भेजता था, अब भी भेजे जाएंगे। जबकि महाराष्ट्रा में एक मरीज कोरेाना के नए उप वेरिएंट कापा व दूसरा एक्सई से संक्रमित मिला। जिसके बाद देशभर में पुन: एक बार कोरोना को लेकर दहशत फैल गई।

फैक्ट फाइल
वर्ष 2020
मास्क-़ 12 करोड़ तक कारोबार
सेनिटाइजर- 15 करोड़ के ऊपर तक कारोबार

वर्ष 2021
मास्क- 11.5 करोड़ रुपए का कारोबार
सेनिटाइजर- लगभग 14 करोड़ का कारोबार

वर्ष 2022
मास्क- सेनिटाइजर का कारोबार- बामुश्किल 10 लाख तक

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग