जोधपुर. जोधपुर हॉर्स क्लब व निगम उत्तर के संयुक्त तत्वावधान में चामी पोलो मैदान पर तीन दिवसीय सैकेण्ड हॉर्स शो में विभिन्न कार्यक्रम हुए। क्लब के कोषाध्यक्ष प्रशांत कच्छवाह ने बताया कि हॉर्स शो में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें अदन्त बछेरा मारवाड़ी नुगरा, दो दांत बछेरा नुगरा, डांसिंग हॉर्स फस्र्ट राउंड व राइडिंग कांपीटिशन हुए। जिसमें विजेता घोड़े-घोडिय़ों को पुरस्कृत किया गया।
टेंट पैगिंग में अभिमन्यु ने जीता खिताब
हॉर्स शो अंतिम दिन टेंट पैगिंग में अभिमन्यु नामक घोड़े ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया व खिताब जीता, अभिमन्यु के घुड़सवार गगनदीप थे। मारवाड़ी घोड़ी में ग्रोस प्रथम रही। नुकरा घोड़़ी में शाहरुख खान प्रथम रहे। नुकरा नर घोड़े में पंजाब का किंग घोड़ा, हैक्स राइडिंग में खींवराज प्रथम रहे। समापन समारोह में खेलमंत्री अशोक चांदना, क्रिकेटर युसूफ पठान, महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान डांसिंग घोड़े-घोडिय़ों ने दर्शकों का मन मोहा। जोधपुर हॉर्स क्लब की ओर से युसूफ पठान को मारवाड़ी घोड़े का बच्चा भेंट किया गया।