9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेड़ों से ही होगा धरा का शृंगार

  पौधरोपण के प्रति उत्साह हरयाळो राजस्थान
less than 1 minute read
Google source verification
पेड़ों से ही होगा धरा का शृंगार

पेड़ों से ही होगा धरा का शृंगार

जोधपुर. प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए संकल्पित राजस्थान पत्रिका के 'हरयाळो राजस्थानÓ महाअभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न संगठनों की ओर से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने के बाद रोपित पौधों के नियमित देखभाल करने की शपथ ली गई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में गुरुवार को प्रो.डॉ. अयूब खान के मुख्य आतिथ्य में पौधरोपण किया गया। मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर मार्ग पर सघन पौधरोपण कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद मोहित ओझा, कोज़ारम गवारिया, मोहनलाल भील, सुरेंद्र परिहार,कमल भील आदि ने पौधरोपण किया।

हरयाळो राजस्थान आज
राजस्थान पत्रिका के 'हरयाळो राजस्थानÓ महाअभियान के तहत 16 सेक्टर वुमन रॉक क्लब की ओर से श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार सुबह बड़ा गणेश मन्दिर के सामने स्थित महावीर पार्क में सघन पौधरोपण किया जाएगा।

गौतम सभा का पौधरोपण अभियान
गौतम सभा जोधपुर की ओर से पौधरोपण अभियान का आगाज अध्यक्ष माधोप्रकाश जाजड़ा, मंत्री दुष्यन्त राणेजा एवं संगठन मंत्री अमृत पंचारिया की ओर से पौधरोपण कर किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग