
आठवीं की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाया
आठवीं की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाया
- घर के प्रथम मंजिल पर कमरे में फंदे से लटकी मिली
जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 4 स्थित मकान में रविवार दोपहर आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने दुपट्टे से पंखे के हुक पर फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया।
थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि केबीएचबी सेक्टर-4 निवासी तेरह वर्षीय बालिका दोपहर में प्रथम मंजिल पर कमरे में गई। अन्य परिजन भूतल पर मौजूद थे। काफी देर तक बालिका नीचे नहीं आई। तब परिजन ऊपर गए तो वह कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली। घबराए परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी अस्पताल पहुंची और कार्रवाई के लिए शव मोर्चरी में रखवाया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। ऐसे में आत्महत्या का पता नहीं लग पाया। पुलिस का कहना है कि मृतका आठवीं कक्षा में पढ़ रही थी।
Published on:
05 Apr 2021 07:42 pm
