9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SENIOR CITIZEN—108 हवाई जहाज व 968 रेल से यात्रा करेंगे बुजुर्ग

- जोधपुर जिले से 1076 भाग्यशाली यात्रियों का चयन
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 28, 2022

SENIOR CITIZEN---108 हवाई जहाज व 968 रेल से यात्रा करेंगे बुजुर्ग

SENIOR CITIZEN---108 हवाई जहाज व 968 रेल से यात्रा करेंगे बुजुर्ग

जोधपुर।

राजस्थान सरकार की ओर से राज्य के वरिष्ठ नागरिको के लिये संचालित तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत बुधवार को जोधपुर जिले की लॉटरी निकाली गई, जिसके अनुसार जिले के 1076 भाग्यशाली यात्री तीर्थ यात्रा करेंगे। मुख्य सूची के अनुसार हवाई यात्रा के लिए 108 वरिष्ठ नागिरको का व रेल यात्रा के लिए 968 यात्रियों सहित कुल 1076 यात्रियों का चयन लॉटरी से किया गया । जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में गठित कमेटी की ओर से जिला कलक्टर सभागार में लॉटरी निकाली गई। सर्वप्रथम कमेटी ने ऑनलाइन पोर्टल पर तीन डेमो निकाले। बाद में मुख्य चयन सूची निकाली गई ।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जतीनकुमार गांधी ने बताया कि हवाई व रेल यात्रा के लिए प्रतीक्षा सूची व अतिरिक्त प्रतीक्षा सूची निकाली गई । सभी चयनित व प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को देवस्थान विभाग की ओर से एसएमएस से भी सूचित किया जाएगा। यात्री अपने चयन की जानकारी पोर्टल पर अपना आवेदन क्रमांक डालकर प्राप्त कर सकता हैं । सहायक आयुक्त कार्यालय देवस्थान विभाग में चस्पा सूची से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं ।
--

लॉटरी प्रक्रिया में ये थे मौजूद
लॉटरी प्रक्रिया में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अभिषेक सुराणा , पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण ) सुनिल पंवार , अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचन्द्र गरवा , उपखण्ड अधिकारी जोधपुर ( उत्तर ) अपूर्वा , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलवन्त मण्डा , उप निदेशक पर्यटन डॉ . सरिता , सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक महेन्द्र चौधरी व लॉटरी चयन की जानकारी प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ जन मौजूद थे।
---

हज यात्रा से लौटे यात्री
हज यात्रा पर गए 164 यात्रियों का जत्था मक्का व मदीना की 42 दिनों की यात्रा कर बुधवार को जोधपुर लौटा ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग