
प्रतीकात्मक तस्वीर
सोशल मीडिया पर महिलाओं और लड़कियों के चक्कर में आकर लोग ब्लैकमेल के जाल में लगातार फंस रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान के जोधपुर में एक शिक्षक के साथ हुआ। एक लड़की ने इंस्टाग्राम पर मैसेज किए और उसे मिलने के लिए मण्डोर बुलाया। वहां पहले से तैयार बैठे दो आरोपियों ने शिक्षक को पकड़कर झूठे केस में फंसाने और बदनाम करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की डिमाण्ड की।
जोधपुर की मण्डोर थाना पुलिस तक मामला पहुंचते ही पुलिस ने हाथों हाथ आरोपियों की मोबाइल लोकेशन ट्रैस कर ली। दोनों आरोपी 10 लाख रुपए आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इसी बीच पुलिस पहुंच गई और दोनों को बापर्दा गिरफ्तार करके लेकर आ गई। पुलिस दोनों ने अब पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर लड़की को भी पकड़ा जाएगा। दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
पीड़ित शिक्षक नेताराम को 18 जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक लड़की का मैसेज मिला, जिसमें उसे मंडोर आने को कहा गया। नेताराम के मंडोर पहुंचते ही दोनों आरोपी सगे भाइयों ने दबोच लिया और दस लाख रुपए की डिमाण्ड की। एक आरोपी ने नेताराम के बड़े भाई को फोन लगाकर दस लाख रुपए लाने को कहा। आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि वह पैसे नहीं देगा, तो उसे बदनाम कर दिया जाएगा।
यह वीडियो भी देखें
पीड़ित के बहनोई ने घटना के तुरंत बाद मंडोर थाने में सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मथानिया के खुडियाला स्थित भाकारों की ढाणियां निवासी भिंयाराम और चौलाराम जाट को बापर्दा गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस दौरान दोनों आरोपियों से दो मोबाइल बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में डीएसटी पूर्व प्रभारी श्याम सिंह, मंडोर थाना प्रभारी एसआई अरूणा, एएसआई धन्नाराम, हैडकांस्टेबल बंशीलाल, कांस्टेबल मुकेश, पांचाराम और साहबराम की टीम गठित की गई थी, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Updated on:
21 Jan 2025, 1:29 PM IST
Published on:
21 Jan 2025, 1:29 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.