
जल जीवन मिशन में अभी दो साल पहले का लक्ष्य भी अधूरा,जल जीवन मिशन में अभी दो साल पहले का लक्ष्य भी अधूरा
जोधपुर।
संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने शुक्रवार को अपने कक्ष में जल जीवन मिशन व राजीव गांधी लिफ्ट केनाल फेज तृतीय चरण की प्रगति की समीक्षा की।
संभागीय आयुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत एफएचटीसी में घर-घर नल योजना में जिलेवार आवंटित लक्ष्यों की वर्ष 2019-20 की उपलब्धियों 2020-21 में अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। बैठक में अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता नीरज माथुर ने बताया कि वर्ष 2019-20 की संभाग में जल जीवन मिशन योजना के लक्ष्य 86 प्रतिशत से लेकर 95 प्रतिशत तक प्राप्त किया है। जबकि 2020-21 की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जोधपुर में अब तक 27, पाली में 43, बाड़मेर 30, जैसलमेर 8.1, जालोर 26 व सिरोही जिले ने 32 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किए गए हैं। इसमें प्रदेश का औसत 24.8 प्रतिशत है। इस योजना में 50 प्रतिशत केन्द्र, 40 प्रतिशत राज्य व 10 प्रतिशत लाभार्थियों की हिस्सा राशि रहती है।
तृतीय चरण महत्वपूर्ण
राजीव गांधी लिफट केनाल फेज तृतीय चरण की समीक्षा करते हुए कहा कि शहरी व आवास विकास मंत्रालय से निरन्तर सम्पर्क में रहे व उन्हें जो भी सूचनाएं इस सम्बन्ध में समय पर उपलब्ध करावे। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है व जिसमें 1454 करोड़ खर्च होने हैं। बैठक में अतिरित मुख्य अभियन्ता जुगल किशोर कर्वा व अधीक्षण अभियन्ता शहर वृत नक्षत्र सिंह चारण उपस्थित थे।
Published on:
05 Feb 2021 07:50 pm
