9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तरी हवाओं से पारे पर लगाम, आज से पारे में शुरू होगी वृद्धि

Thar Weather - प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर पारा 35 डिग्री के पास
less than 1 minute read
Google source verification
उत्तरी हवाओं से पारे पर लगाम, आज से पारे में शुरू होगी वृद्धि

उत्तरी हवाओं से पारे पर लगाम, आज से पारे में शुरू होगी वृद्धि

जोधपुर. प्रदेश के ऊपर से पश्चिमी विक्षोभ (WD) के पास होने के बाद शुरू हुई उत्तरी हवाओं ने पारे पर लगाम लगा रखी है। पिछले दो दिनों से रात का पारा बीस और दिन का 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से अब तापमान में वृद्धि शुरू होने की संभावना है। दो तीन दिन में गर्मी बढ़ेगी।

सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह मौसम सुहाना बना हुआ था। सैर पर निकलने वाले लोगों को ताजी हवा मिली। दिन चढऩे के साथ बादलों की हल्की आवाजाही के कारण तीखी धूप नहीं थी। दिनभर सूरज व बादलों की लुकाछिपी चलती रही। दोपहर में तापमान 34.3 डिग्री। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। फलोदी में न्यूनमत तापमान 19.6 व अधिकतम 35.4 डिग्री रहा। जैसलमेर और बाड़मेर में रात का तापमान क्रमश: 19.1 व 20.1 और दिन का क्रमश: 35.1 व 37.3 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग