9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Update: अगले 3 दिन रहेगी कड़ाके की ठंड

Rajasthan winter - फलोदी में पारा 6.6 व जैसलमेर में 7.4 डिग्री पहुंचा- उत्तरी ठंडी हवा के झौंकों से रात का पारा गिरेगा- प्रदेश कई हिस्सों में शीतलहर चलने और शीत दिन रहने की चेतावनी
2 min read
Google source verification
Rajasthan Weather Update: अगले 3 दिन रहेगी कड़ाके की ठंड

Rajasthan Weather Update: अगले 3 दिन रहेगी कड़ाके की ठंड

जोधपुर. मारवाड़ में मंगलवार को तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ दिनभर सर्द मौसम रहा। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा के झौंकों ने दिनभर लोगों को ठिठुराए रखा। जोधपुर में फलोदी में पारा 6.6 ओर जैसलमेर में 7.4 डिग्री पहुंच गया। तेज सर्दी के कारण गांव और ढाणियों में अलाव तापने पड़े। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक कड़ाके की सर्दी पडऩे की संभावना है। इस दौरान लगातार उत्तरी ठंडी हवा चलने से सभी जगह रात का पार दो-तीन डिग्री तक नीचे गिरेगा। कुछ स्थानों पर शीतलहर के साथ शीत दिन की चेतावनी भी जारी की गई है।

बादलों की ओट में हुई सुबह, रात को ठंडी बयार
जोधपुर में मंगलवार की सुबह बादलों की ओट में हुई। बादल छाए रहने और मंद गति से चल रही हवा के कारण न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री रहा। सुबह तेज सर्दी का अहसास हो रहा था। मॉर्निंग वॉक और सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को अपना जाब्ता करने निकलना पड़ा। बादलों के कारण धूप में भी तीखापन कम था। दिनभर सर्दी अपना अहसास करवाती रही। दोपहर में पारा 24.7 डिग्री रहा। रात आठ बजे अचानक से तेज ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई। 4 से 5 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चल रही ‘गस्टी विंड’ के कारण धूजणी छूट गई। ठंडी हवा के झौंकों के कारण शहरवासियों को खिड़कियां और दरवाजे बंद करने पड़ गए। बुधवार को मंगलवार की तुलना में जाड़ा तेज रहेगा।

गुरुवार को रहेगी हाड कम्पकपाने वाली सर्दी, सप्ताहांत में आएंगे बादल
उत्तरी हवा के कारण गुरुवार को सर्वाधिक सर्दी पडऩे का पूर्वानुमान है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 5 डिग्री के पास या इससे नीचे चला जाएगा। इस दौरान शीतलहर चलने से हाड कम्पकंपाने वाली स्थिति रहेगी। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को बादलों की आवाजाही से तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी।

कहां-कितना रहा तापमान
शहर ---------- न्यूनतम तापमान
माउंट आबू ---------- 3
चूरू ---------- 5.2
पिलानी ---------- 5.3
बीकानेर ---------- 5.6
श्रीगंगानगर ---------- 6.4
फलोदी ---------- 6.6
सीकर ---------- 7
जैसलमेर ---------- 7.4
बाड़मेर ---------- 10.9

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग