9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वृद्ध ने खेत में रोहिड़ा के पेड़ पर लगाया फंदा

- भाई व परिजन पर तंग-परेशान कर आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
वृद्ध ने खेत में रोहिड़ा के पेड़ पर लगाया फंदा

वृद्ध ने खेत में रोहिड़ा के पेड़ पर लगाया फंदा

जोधपुर.
राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत बेरू गांव के देदीपानाडा में एक वृद्ध ने खेत में रोहिड़ा के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के भाई व उनके परिवार के खिलाफ आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस के अनुसार देदीपानाडा निवासी अचलसिंह (60) पुत्र कानसिंह सुबह खेत में रोहिड़ा के पेड़ पर फंदे से लटके मिले। वो घर में नहीं मिले तो पुत्र व परिजन ने तलाश की। तब खेत में फंदे पर लटके दिखाई दिए। उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और जांच के बाद शव मोर्चरी भिजवाया। कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा गया।
मृतक के पुत्र कालूसिंह ने अपने चाचा, चाची व चचेरे भाई-बहन के खिलाफ पिता को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि आपसी विवाद के चलते मृतक को उनका भाई व अन्य आरोपी तंग व परेशान करते थे। जिनकी वजह से उन्होंने आत्महत्या की। चचेरा भाई सेना से सेवानिवृत्त है और आबकारी विभाग में कांस्टेबल है। एएसआइ पाबूदानसिंह जांच कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग