
उद्योगों की राह होती जा रही कठिन,उद्योगों की राह होती जा रही कठिन,उद्योगों की राह होती जा रही कठिन
जोधपुर।
उद्योगों को सुविधाएं देने की बजाय उनकी परेशानी भी सरकार या प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है। हालात यह है कि औद्योगिक क्षेत्रों की ओर जाने वाली प्रमुख सडके या तो बदहाल है या फिर भारी यातायात दबाव झेल रही है। अधिकांश सडकों पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, हादसों का भी डर रहता है। उद्यमी संगठनों ने इन सडक़ो की दशा सुधारने की मांग की है।
पाली रोड नए औद्योगिक क्षेत्र कांकाणी और बासनी-सालावास जाने के लिए प्रमुख मार्ग है। लम्बे समय से सीवरेज लाइन के कारण क्षतिग्रस्त। भारी यातायात दबाव। इसी प्रकार बोरानाडा रोड हर साल बारिश के सीजन में तकलीफ देती है। डीपीएस सर्किल से आगे आज भी सडक़ दयनीय स्थिति में है। एम्स के सामने से होकर सांगरिया तक की सडक़ बदहाल स्थिति में है। यहां भी यातयात का भारी दबाव। क्षेत्राधिकार में यह काम भी अटका हुआ है। बासनी-सालावास सडक़ को 4 लेन में तब्दील करने की सख्त जरूरत है। क्योंकि यहां भारी वाहनों का दबाव इस हद तक है कि हादसे का डर बना रहता है। हैंडीक्राफ्ट उद्यमी निर्मल भंडारी और प्रियेश भंडारी ने बताया कि उद्योगों के विकास के लिए उनको मिलने वाली सुविधाओ में बढोतरी की मांग की है। सडक़ जैसी आधारभूत सुविधाएं भी नहीं ठीक नहीं होने से उद्यमियों में रोष है।
Published on:
26 Dec 2020 09:25 pm
