9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FARMERS–विधायकों के इंतजार में किसानों का सब्र टूटा

- अब ताले में बंद विधायकों के आवास पर दे रहे धरने - किसानों का 5 अगस्त से तहसील मुख्यालयों अनिश्चितकालीन धरना प्रस्तावित
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Aug 01, 2020

FARMERS--विधायकों के इंतजार में किसानों का सब्र टूटा

FARMERS--विधायकों के इंतजार में किसानों का सब्र टूटा

जोधपुर।

भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों की ओसियां, बिलाड़ा, तिंवरी, पीपाड़, बावड़ी व डांगियावास की बैठकें हुई।इसके बाद पाली लोकसभा क्षेत्र के विधायकों के यहां सांकेतिक धरना व ज्ञापन कार्यक्रम था। पूर्व सूचना के बावजूद भोपालगढ़ विधायक के अलावा कोई भी जनप्रतिनिधि आवास पर उपस्थित नहीं थे। क्षेत्र के किसान दोपहर को ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा के आवास पर पहुंचे, जहां एक घंटे का सांकेतिक धरना देकर विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।शाम 4 बजे किसान भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग के घर पहुंचे, जहां सांकेतिक धरने के बाद विधायक पुखराज गर्ग ने आरएलपी की ओर से किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन शुरू करने का आश्वासन दिया। बरसात शुरू हो जाने के कारण बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल के आवास पर सांकेतिक धरना नहीं दिया गया।विधायको के आवास पर धरने के बाद पाली सांसद पीपी चौधरी के आवास पर सांकेतिक धरना देकर निजी सचिव को ज्ञापन सौंपा।

---

जिले में किसान 5 अगस्त से सभी तहसील मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरने शुरू करेंगे। वहीं जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधी होटलों में कैद है, किसानों ने लंबे समय तक विधायकों का इंतजार किया, लेकिन विधायक नहीं मिले।

तुलछाराम सिंवर, प्रान्त प्रचार प्रमुख

भारतीय किसान संघ जोधपुर प्रान्त

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग