9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में हर संकट की घड़ी में समाज के लोगों ने दिखाई अपणायत

  सभी वर्ग के पीडि़तों की सेवा में अनूठी पहल  
less than 1 minute read
Google source verification
शहर में हर संकट की घड़ी में समाज के लोगों ने दिखाई अपणायत

शहर में हर संकट की घड़ी में समाज के लोगों ने दिखाई अपणायत

जोधपुर. अकाल में संघर्ष हो पानी का संकट हर विपदाओं से लडऩे में सक्षम जोधपुरवासी जब कभी भी जोधपुर में संकट आया तो एकजुट होकर न केवल संकट का डटकर मुकाबला किया बल्कि उस संकट से उबरने में शहर की 'अपणायतÓ अपसी भाईचारा और एकजुटता का भी परिचय दिया है। कोरोना काल में मुश्किल समय में राजस्थान पत्रिका की पहल पर विभिन्न समाजों और संस्थाओं की ओर से जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई जा रही है।

अग्रवाल समाज : शहर के सभी वर्ग को राहत पहुंचाने का प्रयास.़.
जरूरतमंदों को प्लाज्मा उपलब्ध कराने के लिए एक पूरा पैनल बनाया गया है जिसमें हर बंधुओं तक यह व्यवस्था उपलब्ध हो सके। आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने और कोविड-19 प्रभावित घरों तथा हॉस्पिटल में भोजन की व्यवस्था की गई। समाज के कैलाश सिंघल और रमेश अग्रवाल के संयोजन में विभिन्न सेवा कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी दो ग्रुप अग्र बंधु और अग्र विचार के माध्यम से सभी प्रमुख सेवाभावी लोगों को जोड़कर जरूरतमंदों की समस्याओं का निवारण किया जा रहा है

अनिल गोयल अध्यक्ष अग्रसेन विचार मंच जोधपुर

......................

शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 100 बेड के साथ ऑक्सीजन प्लांट .़
जोधपुर शहर में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए अग्रवाल समाज की ओर से रेजिडेंसी रोड स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 100 बेड के साथ ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। आगामी एक पखवाड़े में पीडि़तों को सुविधा शुरू करने के युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। हमारे कोरोनावारियर्स पुलिस कर्मियों के लिए भी हमने सुविधा की पहल की है। इसके तहत आयुर्वेदिक ऑक्सीजन बूस्टअप सुरक्षा पोटली देने की शुरुआत की ताकि हमारे कोरोना वारियर्स का ऑक्सीजन लेवल बना रहे।

उमेश लीला, संयोजक,महाराजा अग्रसेन वेलफेयर सोसायटी जोधपुर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग