9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, जोधपुर में 1 से 3 सितम्बर तक बारिश के आसार

- प्रदेश में अब तक 9 प्रतिशत कम बारिश, सर्वाधिक 22 प्रतिशत कमी पश्चिमी राजस्थान में- जालोर और सिरोही सूखे की चपेट में, 60 प्रतिशत से अधिक कम बारिश
2 min read
Google source verification
बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, जोधपुर में 1 से 3 सितम्बर तक बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, जोधपुर में 1 से 3 सितम्बर तक बारिश के आसार

जोधपुर. बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से सोमवार से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसूनी बादलों की आवाजाही शुरू होगी। जोधपुर में तीन दिन बाद सितम्बर की शुरुआत के साथ हल्की बारिश के आसार है। बरसात का मौसम तीन दिन तक बना रहेगा। जोधपुर व बीकानेर संभाग में कम बारिश होगी, जबकि शेष संभागों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मानसून के रुठे रहने की वजह से अब तक प्रदेश में 9 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सर्वाधिक कम बारिश पश्चिमी राजस्थान के दस जिलों में हुई है जहां अब तक मानसूनी बारिश का 22 प्रतिशत कम पानी बरसा है।

सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.5 व अधिकतम 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में अधिकतम आपेक्षिक आद्र्रता 69 व न्यूनतम 39 प्रतिशत होने से उमस भरी तपिश में मामूली कमी आई। दिनभर धूप निकली रहने से गर्म मौसम रहा। शाम ढलने के बाद मौसम कुछ सामान्य होने लगा। ग्रामीण हिस्सों में भी तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। बाड़मेर और जैसलमेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.4 व 24.8 और अधिकतम 36.7 व 36.5 डिग्री रहा।

प्रदेश में 1 जून से 24 अगस्त 2021 तक बारिश
स्थान -------- बारिश हुई ---सामान्य बारिश---उतार-चढ़ाव (प्रतिशत में)
राजस्थान ------ 304.7 -----333.2 ------- (-9)
पूर्वी राज. ------ 477.3 ---- 480.5 ----- (-1)
पश्चिमी राज. --- 167.7 ----- 216.1 ----- (-22)

.......................................
33 में से 14 जिलों में ही सामान्य से अधिक बारिश
अगस्त महीने के दूसरे पखवाड़े में मानसून के रुठे रहने से अब पूर्वी हिस्से में भी बारिश का आंकड़ा घटने लगा है। प्रदेश के अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सीकर, टोंक, चूरू और जैसलमेर में ही सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। सर्वाधिक बारिश सामान्य से 60 फीसदी अधिक बारां और 55 फीसदी अधिक बारिश कोटा व सवाई माधोपुर में मापी गई है।

जालोर और सिरोही में सूखा
प्रदेश में केवल दो जिलों जालोर और सिरोही में बारिश के अनुसार अब तक सूखे घोषित हुए हैं। सिरोही में 66 प्रतिशत से कम और जालोर में 60 प्रतिशत से कम बारिश हुई है।

9 जिलों में मानसून की लगभग आधी बारिश ही बरसी
जिला ---- बरसात हुई-सामान्य बारिश--सामान्य से कितनी कम (प्रतिशत में)
सिरोही ------ 227.6 ---- 661.2 ---- (-66)
जालोर ----- 122.9----310.1 ---- (-60)
बाड़मेर ----- 93.8 ----202.5---- (-54)
श्रीगंगानगर -- 85.1 ---164.7 ---- (-48)
डूंगरपुर -- 257.6 ---495.1 ---- (-48)
उदयपुर -- 243.5 ---459.5 ---- (-47)
राजसमंद -- 224.9 ---400.0 ---- (-39)
जोधपुर ----- 139.1--- 224.5 ---- (-38)
पाली ------ 223.6 ----361.3 ----- (-38)

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग