9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक की सीट पर रखी रुपए से भरी थैली अज्ञात नकबजन ले उड़े

पीपाड़सिटी (जोधपुर) . शहरी क्षेत्र की एक बैंक से मंगलवार को एक थैली में ढाई लाख रुपए बाइक की सीट पर रखकर दुकान से सामान खरीदते समय अज्ञात नकबजन मौका देखकर उड़ाकर ले गया।
less than 1 minute read
Google source verification
The thieves carried a bag full of money

बाइक की सीट पर रखी रुपए से भरी थैली अज्ञात नकबजन ले उड़े

पीपाड़सिटी (जोधपुर) . शहरी क्षेत्र की एक बैंक से मंगलवार को एक थैली में ढाई लाख रुपए बाइक की सीट पर रखकर दुकान से सामान खरीदते समय अज्ञात नकबजन मौका देखकर उड़ाकर ले गया।

पुलिस के अनुसार रियां निवासी कानाराम जाट मंगलवार को शहर के सुभाष घाट में पंजाब नेशनल बैंक से केसीसी के ढाई लाख रुपए एक थैली में लेकर बाहर आया। इस दौरान सामने एक दुकान पर खड़ी अपनी बाइक की सीट पर रुपए से भरी थैली रख कर समान खरीदने लग गया। तभी अज्ञात नकबजन बाइक के पास आया और थैली लेकर भाग गया।

घटना से हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही बैंक के पीछे पुलिस चौकी से सिपाही पहुंचे। इसके बाद बैंक के पास दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर क्लिप सोशल मीडिया में डाली। लेकिन, अज्ञात नकबजन शहर के बाजार से पैदल ही फरार हो गया। घटना को लेकर नाकाबंदी भी कराई गई। लेकिन नकबजन गिरफ्त में नहीं आया।

उल्लेखनीय हैं कि इस पहले भी गत वर्ष रियां के एक ग्रामीण के साथ ऐसी वारदात हो चुकी हैं। फुटेज में नकबजन का चेहरा साफ नहीं आने से नकबजन की पहचान मुश्किल हो रही हैं। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर फरार नकबजन की तलाश शुरू कर दी हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग