9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दम्पती छत पर सोते रह गए, चोर सात लाख का सामान ले उड़े

भावी. भावी में शुक्रवार रात एक बार फिर चोरों ने मेडिकल कॉलेज के पूर्व पुस्तकालय परिचारक के आवास पर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दे दिया।
2 min read
Google source verification
thief in bhavi

दम्पती छत पर सोते रह गए, चोर सात लाख का सामान ले उड़े

भावी. भावी में गत दिनों हुई चोरियों के मामले का पर्दाफाश हुआ भी नहीं कि शुक्रवार रात एक बार फिर चोरों ने मेडिकल कॉलेज के पूर्व पुस्तकालय परिचारक के आवास पर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। भावी जाटावास क्षेत्र के राजपूतों की पोल के पास स्थित भोमिया कि गली में पूर्व पुस्तकालयपरिचारककेआवास में सात लाख की चोरी हो गई। घटना के दौरान पूर्व पुस्तकपरिचारक एवं उनकी पत्नी पास ही नए मकान की छत पर सो रहे थे। इसके बाद भी किसीको घटना की भनक तक नहीं मिली। जब सवेरे उनकी पत्नी पुराने वाले घर में पूजा पाठ करने गई तब देखा कि पास वाले कमरे का दरवाजा खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। उसके चिल्लाने की आवाज पर प्रभुसिंह ने आकर देखा तो घर के नाल का ताला टूटा पड़ा था। इस बीच ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर गांव में पूर्व में हुई चोरियों में लिप्त स्मैकियों को पूछताछ करने थाने ले गई।

छत से घुसे मकान में, लोहे कि राड़ से तोड़े ताले पुलिस अधिकारी अशोक विश्रोई व शिवराम ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण करने पर चोर मकान के बाहर रेलिंग पकड़ छत पर चढऩे के बाद पर नाल के अंदर की तरफ लगा ताला लोहे कि राड़ से तोड़ कर घर में घुसे। उसके बाद दो कमरों के ताले तोड़ एक कमरे में बॉक्स में रखे 1 लाख 70 हजार रुपए तथा सोने के आभूषणों में ३ तोला सोने की आड, 2 तोला सोने की झूमरिया, 1 तोला सोने की रखड़ी, 2 तोला सोने की 4 अंगूठिया, 1 तोले की कान की दो बालियां तथा चांदी के आभुषणों में दो पायजेब जोड़ी 20 तोला चांदी, 10 चांदी के सिक्के चुरा ले गए।
दो माह बाद ही है छोटे बच्चे की शादी

प्रभुसिंह ने बताया कि छोटे वाले पुत्र जो वायु सेना में सर्विस करता है। जिसकी शादी दो माह बाद ही होने पर उसीके द्वारा भेजे गए रुपए थे। एक बार फिर से बड़ी चोरी की वारदात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग