9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाम को पलटा मौसम, बिन बरसे चले गए बादल

Thar Weather - फलोदी में पारा 43 डिग्री के करीब
less than 1 minute read
Google source verification
शाम को पलटा मौसम, बिन बरसे चले गए बादल

शाम को पलटा मौसम, बिन बरसे चले गए बादल

जोधपुर. मानसून के अटके होने के बावजूद अन्य मौसमी कारकों के प्रभाव से थार में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। गुरुवार को दिनभर भयंकर उमस के बाद शाम को जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में काले बादल घिर आए। ठंडी हवा बहने लग गई। कुछेक ग्रामीण हिस्से में बूंदाबांदी भी हुई लेकिन शहर में बादल निराश करके आगे बढ़ गए। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी हल्के बादल आ सकते हैं लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा। चटख धूप निकली रहेगी।

सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में करीब 70 फीसदी नमी होने के कारण सुबह से ही उमस सताने लगी। आसमां साफ होने से सुबह सात बजे ही तीखी धूप निकल आई और शहरवासी हलकान होने लगे। खुले इलाकों में तेज हवा बहने से उमस का असर उतना नहीं था लेकिन घरों में घुटन सी होने लग गई। दिन चढऩे के साथ उमस भरी गर्मी से लोगों की हालत पतली हो गई। अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री पर पहुंचा। ग्रामीण हिस्सों में भी भयंकर गर्मी रही। फलोदी में रात का तापमान 31.6 और दिन का 42.8 डिग्री मापा गया।
बाड़मेर और जैसलमेर में भी तेज गर्मी रही। दोनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 28.7 व 27.2 और अधिकतम 40.3 व 41.5 डिग्री रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग