9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किराणा दुकान में चोरी, तीन गिरफ्तार

किराणा दुकान में चोरी, तीन गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
किराणा दुकान में चोरी, तीन गिरफ्तार

किराणा दुकान में चोरी, तीन गिरफ्तार

किराणा दुकान में चोरी, तीन गिरफ्तार
जोधपुर.
बोरानाडा थानान्तर्गत महावीर नगर में किराणा दुकान के ताले तोडकऱ घी-तेल के डिब्बे, किराणा सामान और हजारों रुपए चुरा लिए गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सोमवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
सहायक पुलिस आयुक्त मांगीलाल ने बताया कि पुलिस के अनुसार पाल में पेट्रोल पंप के पास सिद्धार्थ नगर निवासी भीकमचंद पुत्र उगमराज जैन की महावीर नगर में अभिषेक गार्डन के पास महावीर डिपार्टमेंटल स्टोर नामक दुकान है। चोरों ने शनिवार रात दुकान के ताले तोडकऱ तेल के दो डिब्बे व घी के तीन डिब्बे और किराणा के साथ गल्ले से दस हजार रुपए व गौशाला की दान पेटी से 13 हजार रुपए चुरा लिए। सीसीटीवी फुटेज में तीन-चार युवक नजर आए हैं। इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और बोरानाडा में कृष्ण लीला नगर भील बस्ती निवासी कानाराम उर्फ करन उर्फ संदीप पुत्र पप्पुराम भील, सोनू पुत्र सगताराम भील व मसूरिया में भील बस्ती निवासी राहुल पुत्र प्रकाश भील को गिरफ्तार किया। चोरी का माल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग