9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेम संबंधों के चलते मृतक के परिजन में था गुस्सा

- प्रेमिका को होटल में मृत छोडऩे के बाद प्रेमी के कायलाना में आत्महत्या करने का मामला- दो बच्चे होने के बावजूद था मृतका से प्रेम संबंध
less than 1 minute read
Google source verification
प्रेम संबंधों के चलते मृतक के परिजन में था गुस्सा

प्रेम संबंधों के चलते मृतक के परिजन में था गुस्सा

जोधपुर.
बासनी कृषि मण्डी मोड़ पर होटल के कमरे में प्रेमिका को मृत हाल में छोड़कर प्रेमी के कायलाना झील में आत्महत्या के मामले में बासनी थाना पुलिस को अभी तक एम्स से पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। मेडिकल बोर्ड की पोस्टमार्टम व विसरा की एफएसएल जांच रिपोर्ट के मिलान के बाद प्रेमिका की मृत्यु का कारण सामने आएगा। उधर, प्रेम संबंधों के चलते दोनों के प्रति परिवार में काफी नाराजगी थी।
पुलिस का कहना है कि हड्डी मिल निवासी रमेश (33) पुत्र भीखाराम भाट व 25 वर्षीय महिला में दस सालों से प्रेम था। रमेश की शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे भी थे। जबकि महिला की चार माह पहले ही शादी हुई थी। इसके बावजूद दोनों का मिलना-जुलना चल रहा था। इस बारे में न सिर्फ परिजन बल्कि मोहल्लेवासियों को भी पता था। दो बच्चों का पिता होने के बावजूद रमेश के दूसरी महिला से संबंध को लेकर पत्नी काफी नाराज थी। महिला के घरवाले भी नाखुश थे। रमेश का झील में शव मिलने के बाद एकबारगी परिजन कोई कार्रवाई तक के पक्ष में नहीं थे।

मौत पर संदेह तक नहीं जताया
उधर, मृतका के परिजन ने भी मृत्यु पर कोई अंदेशा नहीं जताया। जबकि पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या की गई है। यदि दोनों आत्महत्या करना चाहते तो युवक उसे छोड़कर नहीं जाता। वह भी होटल के कमरे में ही प्रेमिका के साथ जान दे देता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग