9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीमाधारक को जल्द दावा भुगतान का प्रयास रहेगा

- हेल्थ इंश्योरेंस टीपीए इंडिया की प्रबंध निदेशक ने किया आश्वस्त
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Oct 23, 2021

बीमाधारक को जल्द दावा भुगतान का प्रयास रहेगा

बीमाधारक को जल्द दावा भुगतान का प्रयास रहेगा

जोधपुर।
आम बीमा सेवानिवृत कर्मचारी समिति के तत्वावधान में आयोजित जनरल इंश्योरेंस पेंशनर्स ऑल इंडिया फैडरेशन के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे व अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। हेल्थ इंश्योरेंस टीपीए इंडिया की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मिता श्रीवास्तव ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि बीमाधारक को जल्द ही दावे का भुगतान हो सके, और जो भी हॉस्पिटल कैशलैस सुविधा प्रदान कर रहे है, उन्हें एक घंटे में भुगतान कर दिया जाए। जोधपुर में कार्यालय खोलने की मांग पर उन्होंने आश्वस्त किया कि आम बीमा कंपनियों से परिपूर्ण प्रीमियम प्राप्त होते ही वे बिना किसी देरी के यहां कार्यालय खोलने की स्वीकृति जारी कर देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि कैशलैस सुविधा वाले अस्पताल को बीमाधारक से अग्रिम राशि नहीं लेनी चाहिए। उन्होंने फैडरेशन की स्मारिका का विमोचन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता काका सामंत ने की। चेयरमैन आरपी सामल और महासचिव यू बनर्जी ने भी संबोधित किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग