9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather: दो दिन रहेगा बादलों का मौसम

Weather Air polution
less than 1 minute read
Google source verification
Weather: दो दिन रहेगा बादलों का मौसम

Weather: दो दिन रहेगा बादलों का मौसम

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ दिनभर Mist बनी रही। इससे वायु प्रदूषण (Air Pollution) में इजाफा हुआ। जोधपुर में कलक्ट्रेट के पास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार निकल गया जो सांस लेने के लिए खराब वायु का संकेत करता है। मौसम विभाग के अनुसार 9 व 10 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। शेष ज्यादातर स्थानों पर Weather मुख्यतः शुष्क रहेगा। इससे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान कल के समान 18 डिग्री मापा गया। सुबह हवा में 66 प्रतिशत नमी होने से धुंध छाई रही। धुंध के कारण गुलाबी सर्दी का अहसास अधिक हो रहा था। दिन चढ़ने के साथ सूरज निकला लेकिन धुंध बनी रही। धुंध के कारण दिनभर सूरज की धूप फीकी रही। दृश्यता भी कम रही। इससे हवा में प्रदूषण बढ़ गया। दोपहर में तापमान 33.9 डिग्री रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग