
शहर में 8 तारीख को नहीं होगी पेयजल आपूर्ति
जोधपुर। इंदिरा गांधी मुख्य नहर में नहरबंदी के चलते पानी स्टोरेज के लिए किये जाने वाले शटडाउन के तहत इस बार 8 मई को पूरे शहर में जलापूर्ति नहीं होगी।
7 मई रात 8 बजे से 8 तारीख रात 8 बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस, 7 मई को रात्रि 12 बजे से 8 मई रात 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस, 8 मई सुबह 8 बजे से 9़ मई सुबह 8 तक झालामण्ड फिल्टर हाउस पर शटडाउन रहेगा। ८ मई को होने वाली 9 मई और ९ तारीख को होने वाली जलापूर्ति १० मई को की जाएगी। इस अवधि में शहर में स्थित मुख्य चिकित्सालयों एवं क्वारंटीन केन्द्रों में उनकी आवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति की जाएगी। सरस्वती नगर, कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों में दिनांक 8 मई को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इन क्षेत्रों में दिनांक 9 तारीख की जलापूर्ति 10 को और १० मई की जलापूर्ति 11 को होगी। इंदिरा गांधी मुख्य नहर में नहरबंदी के चलते पानी स्टोरेज के लिए किये जाने वाले शटडाउन के तहत इस बार 8 मई को पूरे शहर में जलापूर्ति नहीं होगी।
Published on:
04 May 2021 06:40 pm
