9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक में सायरन बजा तो भाग निकले चोर

देणोक मरुधरा ग्रामीण बैंक का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
बैंक में सायरन बजा तो भाग निकले चोर

बैंक में सायरन बजा तो भाग निकले चोर

देणोक. कस्बे के पंचायत परिसर में संचालित राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के मंगलवार देर रात चोरों ने चोरी की नियत से बैंक के मुख्यगेट के आगे लगी खिडक़ी को तोडक़र अंदर घुसने का प्रयास किया। तभी बैंक में लगे सायरन बजने से चोर मौके से भाग छूटे। चोरों द्वारा तोड़ी खिडक़ी के बाद बैंक स्टाफ की ओर से नजदीकी पुलिस थाना लोहावट में सूचना दी। उल्लेखनीय है कि चोरों ने रात्रि ढाई बजे के बाद चोरी का प्रयास किया। लेकिन सायरन बजने से वे अपने काम को अंजाम देने में असफल रहे।
दूसरी बार टूटी खिडक़ी

कस्बे के मरुधरा ग्रामीण बैंक में पिछले एक माह में दूसरी बार चोरी का प्रयास असफल रहा था। चोरों ने हालही में पंचायत की ओर से निर्मित हॉल के पीछे की खिडक़ी को तोडक़र अन्दर आने का प्रयास किया। लेकिन उसी वक्त भी सायरन बजने के कारण आस-पास के घरों के लोग सजग हो गए। उसके सजग होने की चोरों को भनक लगते ही चोर मौके से भाग छूटे। लेकिन, कस्बे के बैंक में लगातार चोरी के प्रयासों की सूचना पुलिस को दी जा चुकी है लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों में रोष हैं।
रैकी करके के किया इलेक्ट्रॉनिक दुकान का गला साफ:-कस्बे के मुख्य बस स्टैंड रोड पर मंगलवार शाम को दुकान मालिक द्वारा पांच मिनट पीछे दुकान को छोडक़र जाने के बाद चोर ने दुकान के गले को साफ कर दिया। दुकानदार ने बताया कि उक्त चोर दो घंटे से दुकानों के आगे रैकी करके ओर चोरी को अंजाम दिया। एेसे में दुकानदारों के हाथ नहीं लग पाया। निस.

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग