9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Grah Nakshatra : इसी माह पांच ग्रहों के राशि परिवर्तन से खुलेंगे रोजगार के द्वार …जानें किस राशि पर क्या होगा असर

-शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य के राशि परिवर्तन से व्यापार उद्योग में आएगी तेजी - राजनीति में होगा परिवर्तन
less than 1 minute read
Google source verification
Grah Nakshatra  :  इसी माह पांच ग्रहों के राशि परिवर्तन से खुलेंगे रोजगार के द्वार ...जानें किस राशि पर क्या होगा असर

Grah Nakshatra : इसी माह पांच ग्रहों के राशि परिवर्तन से खुलेंगे रोजगार के द्वार ...जानें किस राशि पर क्या होगा असर

जोधपुर. ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से अक्टूबर माह महत्वपूर्ण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्टूबर महीने में पांच ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। खास बात यह है कि अक्टूबर माह में सूर्य ग्रहण भी लगेगा। ऐसे में ग्रहण व राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा । वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध कन्या राशि में 2 अक्टूबर को मार्गी होंगे। मंगल 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में प्रवेश करने के बाद इस राशि 13 नवंबर तक रहेंगे। सूर्य तुला राशि में 17 अक्टूबर को गोचर करेंगे और इस राशि में सूर्य 16 नवंबर तक रहेंगे। शुक्र 18 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करने के बाद 11 नवंबर तक विराजमान रहेंगे। बुध तुला राशि में गोचर कर 13 नवंबर तक मौजूद रहेंगे।

ग्रहों के गोचर का प्रभाव

शुक्र बुध मंगल और सूर्य के राशि परिवर्तन से व्यापार व उद्योग जगत में तेजी आएगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। ज्योतिष अनीष व्यास के अनुसार राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसका प्रभाव राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही स्तर पर देखा जाएगा।

ग्रहों के गोचर का राशियों पर प्रभाव।

मेष राशि- प्रतियोगी परीक्षा के सुखद परिणाम

वृष राशि- कारोबार में सुधार, लाभ के अवसरमिथुन राशि- आय में वृद्धि होगी, वाहन सुख

कर्क राशि- शैक्षिक कार्यों में सफलता, संतान सुख में वृद्धि

सिंह राशि- शासन सत्ता का सहयोगकन्या राशि- मित्रों का सहयोग, भागदौड़ अधिक

तुला राशि- आय में कमी व खर्च अधिकवृश्चिक राशि- संतान की ओर से सुखद समाचार, सम्मान में बढ़ोतरी

धनु राशि- क्रोध के अतिरेक से बचें, आय में वृद्धि होगी।मकर राशि- स्वास्थ्य के प्रति सावधानी, परिवार में खुशी का माहौल

कुंभ राशि- कारोबार में कठिनाई, पिता का साथ मिलेगामीन राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि, रोजगार के अवसर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग