
कोरोना के खौफ के बीच जोधपुर शहर में 30 से ज्यादा इवेंट में जाने की तैयारी कर चुके हैं हजारों लोग
जोधपुर.
कई होटल व रेस्टोरेंट हैं जो इस होली पर बड़े इवेंट का प्लान कर चुके हैं। इसके लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। अब कोरोना वायरस के खौक के कारण जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी से इवेंट को प्रभावित करेगी।
खास बात यह है कि हजारों लोगों ने इसमें जाने के लिए बुकिंग भी करवा ली है। सोशल मीडिया पर कई इवेंट ट्रेंड कर रहे हैं। जोधपुर के कई रिसोर्ट इस प्रकार के इवेंट करवाने के लिए तैयारी कर चुके हैं। अब तक 30 से ज्यादा इवेंट में 4500 से अधिक लोग अपनी रूचि दिखा चुके हैं। जबकि एक दिन पहले ही होटल-गेस्ट हाउस संचालकों को इस प्रकार के इवेंट नहीं करने की एडवाइजरी जिला कलक्टर की ओर से जारी की गई थी। जो इवेंट प्लान हैं उनमें कई स्वयंसेवी संगठन तो कई बड़ी होटल में इवेंट भी होंगे। जिनमें देसी-विदेशी पर्यटकों के शामिल होने की आशंका है।
बचना होगा पर्यटकों के इवेंट से
ऐसे इवेंट जहां पर्यटकों का जमावड़ा हो उससे बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। लेकिन जिन इवेंट की पब्लिसिटी हुई व टिकट भी बिक गए हैं वे सभी सात तारीख से 11 तारीख के बीच है। ऐसे में अब प्रशासन को इनकी भी जांच करवानी होगी।
Published on:
05 Mar 2020 10:55 pm
