9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक युवा की अनूठी पहल : सगाई में लाखों रुपए का टीका ठुकरा महज 101 रुपए नेक में लेकर लिया अपनों से आशीवार्द

हजारों रुपए नकार दस्तूरी में लिए महज 101 रुपए- दीपक राजपुरोहित की अनूठी पहल
less than 1 minute read
Google source verification
एक युवा की अनूठी पहल : सगाई में लाखों रुपए का टीका ठुकरा महज 101 रुपए नेक में लेकर लिया अपनों से आशीवार्द

एक युवा की अनूठी पहल : सगाई में लाखों रुपए का टीका ठुकरा महज 101 रुपए नेक में लेकर लिया अपनों से आशीवार्द

बिलाड़ा (जोधपुर) कृषि विज्ञान में एमबीए कर चुके दीपक राजपुरोहित ने अपनी सगाई दस्तूरी के दौरान अनूठी पहल करते हुए अपने ससुराल पक्ष से हजारों रुपए का टीका दस्तूरी लेने से मना कर महज 101 रुपए और श्रीफल ही स्वीकार किया। इस अवसर पर समाज के कई गांव के लोग मौजूद थे। मादलिया आश्रम के संत शंकरदास ने दीपक की इस पहल को अनुकरणीय बताया।
जाटियावास गांव के मदन सिंह ,जय सिंह ,गणपत सिंह ,भरत सिंह ,चंदन सिंह, भगवान सिंह और मंगल सिंह परिवार के दीपक राजपुरोहित ने हाल ही में देहरादून इसरो से इंटर्नशिप और कृषि विज्ञान में एमबीए किया है, जिसकी सगाई करने के लिए नारनाडी से पुखसिंह, मांगीलाल, एवं रानू सिंह अपने परिजनों के साथ जाटियावास में मादलिया आश्रम के संत शंकर दास की साक्षी में हजारों रुपए का टीका एवं आभूषण लेकर दस्तूरी की रस्म के लिए आए। दीपक ने अपने परिजनों की सलाह पर अनूठी पहल करते हुए मात्र 101 रुपए व श्रीफल ही स्वीकार कर उपस्थित जनों से आशीर्वाद लिया। उपखंड अधिकारी शैतानसिंह राजपुरोहित ने दीपक की पहल को अनुकरणीय बताया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रहे अर्जुन सिंह सिंह ने कहा समाज को अन्य सामाजिक बुराइयों एवं व्यसनों को त्याग कर नई पीढ़ी को संस्कारित एवं उच्च शिक्षा दिलानी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग