9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरपंच को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार

- बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने युवक के घर के बाहर एकत्रित होकर जताया विरोध, हथियार के संदेह में घर की तलाशी
less than 1 minute read
Google source verification
सरपंच को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार

सरपंच को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार

जोधपुर.
राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत चौखां में सरपंच चुन्नीलाल को जान से मारने की धमकी देने पर रविवार रात विवाद हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण धमकी देने वाले युवक के मकान के बाहर एकत्रित हो गए और विरोध जताने लगे। पुलिस ने देर रात धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी मूलसिंह भाटी के अनुसार मूलत: शेरगढ़ थानान्तर्गत चाबा हाल चौखां निवासी उम्मेदसिंह ने देर शाम सरपंच चुन्नीलाल को जान से मारने की धमकी दे डाली। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई। रात को तीन सौ-चार सौ ग्रामीण युवक के घर के बाहर एकत्रित हो गए और विरोध जताने लगे। विवाद का पता लगने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। ग्रामीणों ने युवक के मकान में अवैध हथियार होने का अंदेशा जताया। इस पर पुलिस ने मकान की तलाशी ली, लेकिन वहां कोई हथियार नहीं मिला। बाद में उम्मेदसिंह को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। धमकी देने के संबंध में देर रात तक मामला दर्ज कराया जा रहा था।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कनेक्शन संबधी पत्रावली पर सरपंच के हस्ताक्षर न करने से गुस्साए युवक ने जान से मारने की धमकी दे थी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग