9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के तीन आरोपी गिरफ्तार

- कार में अपहरण कर सोजत सिटी से बलात्कार करते-करते जोधपुर लाए - सोजत सिटी व बनाड़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
less than 1 minute read
Google source verification
Three accused arrested for minor rape

नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के तीन आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर/सोजत. पाली जिले के सोजत सिटी से एक नाबालिग का अपहरण करने के बाद कार में ही सामूहिक बलात्कार करते-करते जोधपुर लेकर आने के मामले में सोजत सिटी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों को बनाड़ थाना पुलिस की मदद से बनाड़ क्षेत्र में दबोचा गया है।

पुलिस के अनुसार गत दो अक्टूबर को शौच के लिए निकली एक नाबालिग लड़की को कार में अपहरण कर जोधपुर ले जाया गया था। रास्ते में उसके साथ चार युवकों ने बलात्कार किया था। पीडि़ता के घर पहुंचने पर पिता ने सोजत सिटी थाने में चारों के खिलाफ अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। आरोपियों के सिर्फ नाम के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की। इनके बनाड़ क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इस पर सोजत सिटी थाना पुलिस बनाड़ पहुंची और स्थानीय पुलिस से कांस्टेबल हनुमान बेनीवाल को साथ लेकर तलाश शुरू की और मूलत: पीपाड़ सिटी थानान्तर्गत सोडा हाल नांदड़ी निवासी महेन्द्र पुत्र सुखाराम कुम्हार, बिलाड़ा में बाला गांव निवासी प्रतापराम पुत्र भूराराम जाट और बनाड़ में नांदड़ी रोड निवासी भंवरलाल पुत्र खींयाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी प्रताप टैक्सी चालक है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग