9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाखों के जेवर व रुपए चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

- घरवालों की मौजूदगी में लगाई थी सेंध
less than 1 minute read
Google source verification
लाखों के जेवर व रुपए चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

लाखों के जेवर व रुपए चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
महामंदिर थाना पुलिस ने दड़ाबास में खटीकों का मोहल्ला में मकान से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण व 2-3 लाख रुपए चोरी करने के मामले में गुरुवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनसे चोरी के जेवर व रुपए बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

थानाधिकारी लेखराज सिहाग के अनुसार खटीकों का मोहल्ला निवासी रामदास खटीक के मकान में गत 8 मई की तड़के कुछ युवकों ने सेंध लगाकर चौदह तोला सोना, दो किलो चांदी के जेवर व दो-तीन लाख रुपए चुरा लिए थे। इस मामले में संदिग्धों से तलाश के बाद गुरुवार को कागा कागड़ी निवासी मोहसिन उर्फ शाहरूख उर्फ नैना पुत्र अब्दुल लतीफ, मूलत: उदयमंदिर आसन हाल शिप हाउस में भारत कॉलोनी निवासी अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल सत्तार और मूलत: नागौरी गेट चौकी के सामने हाल बनाड़ रोड निवासी मोहम्मद नासिर उर्फ सोनू पुत्र मोहम्मद इकबाल को गिरफ्तार किया गया। इनसे चोरी के आभूषण व रुपए बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वारदात के दौरान घरवाले सो रहे थे। आवाज होने पर रामदास का पुत्र उठा तो तीन युवक भागते नजर आए थे। जो मोपेड पर भाग गए थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग