9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हुक्का-बार पर दबिश, तीन गिरफ्तार

- नौ हुक्का व अनेक रसायनिक फ्लैवर जब्त
less than 1 minute read
Google source verification
Three arrested on hookah-bar

हुक्का-बार पर दबिश, तीन गिरफ्तार

जोधपुर. सरदारपुरा थाना पुलिस ने गांधी मैदान की गली में निजी बालिका विद्यालय के पास चल रहे हुक्का बार में बुधवार को दबिश देकर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। नौ हुक्का व अनेक रसायनिक फ्लैवर जब्त किए गए हैं। दूसरी तरफ, आम्र्स एक्ट में एक अन्य युवक गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी लिखमाराम के अनुसार गांधी मैदान की गली में बालिका विद्यालय के पास फॉग सिटी हुक्का बार संचालित होने और हुक्के से नशा कराए जाने की सूचना मिली। इस पर उप निरीक्षक प्रवीण जुगतावत, कांस्टेबल अविनाश, दिनेश व सुनील के साथ बार में दबिश दी गई, जहां से नेपाल में डोटी जिला निवासी दिल बहादुर मल्ला (26) पुत्र केशर सिंह, सुनील भण्डारी (19) पुत्र भरत और सुरेश साफरी (19) पुत्र दीपक को गिरफ्तार किया। मौके से नौ हुक्का और अनेक रसायनिक फ्लैवर जब्त किए गए हैं। आरोपियों को 9/11 धूम्रपान अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

कई समय चल रहा था हुक्का बार

क्षेत्रवासियों का कहना है कि बालिका विद्यालय के पास यह हुक्का बार कई समय से चल रहा था। इसके अलावा भी क्षेत्र में कई जगह हुक्का बार चल रहे हैं।

धारदार कटार सहित एक गिरफ्तार

उधर, नेहरू पार्क के पास एक युवक के धारदार हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली। हेड कांस्टेबल प्रकाशराम ने मूलत: भोपालगढ़ थानान्तर्गत बासनी हरिसिंह हाल मिरासी कॉलोनी निवासी जीतू उर्फ टायसर (30) पुत्र कानाराम जावा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से धारदार कटार जब्त की गई है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग