9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्त के साथ संबंध नहीं बनाए तो तीन तलाक देकर छोड़ा

- पति पर एफआइआर दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
दोस्त के साथ संबंध नहीं बनाए तो तीन तलाक देकर छोड़ा

दोस्त के साथ संबंध नहीं बनाए तो तीन तलाक देकर छोड़ा

जोधपुर. नई सडक़ क्षेत्र में पति के मित्र से संबंध बनाने से इनकार करने पर पत्नी को तीन तलाक देकर छोड़ दिया गया। साथ ही घर पर दूसरा ताले लगा दिए गए। पीडि़ता ने महिला थाना (पूर्व) में पति के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज करवाया।

थानाधिकारी निशा भटनागर के अनुसार मूलत: रातानाडा हाल नई सडक़ निवासी महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। आरोप है कि गत २५ दिसम्बर २०१९ को उसका निकाह आखलिया चौराहे के पास व्यक्ति से हुआ था। कुछ समय बाद वह नई सडक़ पर अलग मकान में रहने लगी थी। कुछ समय पहले पति ने अपने मित्र के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला था, लेकिन महिला ने इनकार कर दिया था। गत नौ जुलाई को उसने घर में सामान न होने पर पति से बात की। तब वह मित्र से संबंध न बनाने की बात को लेकर नाराज हो गया और तीन बार तलाक-तलाक कहकर रिश्ता तोड़ दिया। घबराई महिला लॉक लगाकर धर से निकल गईं। शाम को लौटी तो घर पर दूसरे ताले लगे थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग