9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार-जीप की भिड़ंत में तीन की मौत

- नागौर रोड पर सोयला के पास ओवरटेक के प्रयास में हादसा
less than 1 minute read
Google source verification
Three killed in car-jeep accident

कार-जीप की भिड़ंत में तीन की मौत

जोधपुर/खेड़ापा. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-62 नागौर रोड पर सोयला गांव के पास ओवरटेक के प्रयास में जीप व कार की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। एक घायल को मथुरादास माथुर अस्पताल और तीन अन्य को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खेड़ापा थानाधिकारी ओमप्रकाश के अनुसार जीप में सवार तीन लोग बुधवार देर रात जोधपुर से खींवसर (नागौर) जा रहे थे। सोयला गांव के पास पहुंचने पर जीप चालक ने आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इतने में बीकानेर से जोधपुर आ रही कार की जीप से भिड़ंत हो गई। तेज रफ्तार के चलते दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार में चार जने सवार थे। जीप में सवार तीनों व्यक्ति उछलकर बाहर जा गिरे। आस-पास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। फिर सभी को एम्बुलेंस की मदद से मथुरादास माथुर अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जीप में सवार खींवसर निवासी महेश (25) पुत्र नरेश घांची व मुकेश (22) पुत्र सीताराम प्रजापत और कार में सवार भोजास निवासी दिलीप सिंह पुत्र शंकर सिंह राजपुरोहित को मृत घोषित कर दिया।
जबकि जीप में सवार खींवसर निवासी रामपाल पुत्र हरिराम लखारा और कार में सवार निमाज निवासी दुष्यंत सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, हेमेन्द्र सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित व रियां बड़ी निवासी ध्रूव पुत्र हरिसिंह राजपुरोहित घायल हो गए। हादसे में जीप की बॉडी चैसिस से अलग हो गई। क्षतिग्रस्त वाहनों के चलते एकबारगी यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहन हटाए और यातायात सुचारू कराया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग