
panther rescued, panther attack, Jodhpur wildlife rescue team, Machia Biological Park, dr. shrawan singh rathore, jodhpur news, jodhpur news in hindi
जोधपुर. संभाग के पाली जिले में स्थित बाली के सेणा पहाडिय़ों में तीन पैंथर शावकों को रेस्क्यू कर जोधपुर वनविभाग वन्यजीव मंडल की टीम मंगलवार शाम माचिया जैविक उद्यान लेकर पहुंची। रेस्क्यू टीम के डॉ. श्रवणसिंह राठौड़ ने बताया कि पिछले पांच दिनों से मां का दूध नहीं मिलने से तीनों शावकों की स्थिति चिंताजनक है। फिलहाल तीनों शावकों को विशेष मेडिकल केयर वार्ड में रखा गया है और तीनों को अमरीका से आयातित ‘पेटलक’ दूध पिलाया जा रहा है। रेस्क्यू किए तीनों शावकों की मां 4 जनवरी को सेणा की पहाडिय़ों में घायल अवस्था में नजर आई थी। जोधपुर के उपवन संरक्षक महेश चौधरी के निर्देश पर रेस्क्यू टीम सेणा गांव पहुंची और पांच दिन तक सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान शावक मिले थे। मादा पैंथर की तलाशी के लिए विशेष टीम गठित कर 12 जगहों पर सीसीटीवी कैमरों से भी तलाशी जारी है। मां का पता चलने के बाद उसे भी तीनों शावकों के साथ रखा जाएगा।
Published on:
09 Jan 2019 01:52 pm
