
चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद, दो गिरफ्तार
चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद, दो गिरफ्तार
- बाल अपचारी भी संरक्षण में
जोधपुर.
रातानाडा थाना पुलिस ने पुलिस लाइन के आवासीय क्वार्टर के पास मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की।
थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि लाइन में आवासीय क्वार्टर के पास कुछ युवकों के संदिग्ध हालात में चोरी की बाइक के साथ खड़े होने की सूचना मिली। उप निरीक्षक दौलाराम ने पुलिस के साथ वहां दबिश दी और संदेह के आधार पर एक बाल अपचारी और दो युवकों को पकड़ लिया। इनसे तीन मोटरसाइकिलें मिलीं। जो चोरी की निकली। पुलिस ने बाल अपचारी को संरक्षण में लिया। वहीं, बस्तवा माताजी निवासी भीमसेन उर्फ भोमाराम पुत्र गिरधारीराम और रातानाडा हरिजन बस्ती निवासी हिमांशु उर्फ रिंकू पुत्र शशीराज वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि बाल अपचारी व भीमसेन ने दो मोटरसाइकिल चुराई थी। जबकि तीसरी बाइक उन्होंने हिमांशु से खरीदी थी।
Published on:
23 Jun 2021 01:36 am
