9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी

- रात 9 बजे फलोदी से शुरू हुई आंधी 11 बजे पहुंची जोधपुर - फलोदी सहित कई हिस्सों में तेज बरसात
less than 1 minute read
Google source verification
Thunderstorm at 30 to 40 kmph in Jodhpur

जोधपुर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से जोधपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को आंधी और तेज गर्जना के साथ हल्की से लेकर मध्यम बरसात हुई। एकाएक आई तेज आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ। तेज आंधी के साथ ही शहर में बिजली गुल हो गई। इससे पहले सोमवार दिन भर प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी पूर्वी हिस्सों में धूल भरी हवा चलती रही। फलोदी में रात नौ बजे 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के बाद तेज बरसात हुई। करीब आधे घंटे तक झमाझम बरसात के बाद कस्बे के कई हिस्सों में पनाले में बह निकले। बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। इसके बाद आंधी लोहावट, आहू और चामू होते हुए रात 11 बजे जोधपुर पहुंची। आंधी से कुछ पेड़ उखड़ गए और होर्डिंग को नुकसान पहुंचा। करीब घंटे भर तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चलती रही। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग