9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Torrential rain: मूसलाधार बारिश ने जुलाई में तोड़ा 66 साल का रिकॉर्ड, देखें सूची

Torrential rain: 2002 में 7 मिमी, 2022 में 270 मिमी बारिश- प्रदेश में 161 मिमी की तुलना में जुलाई में 270 मिमी बारिश- इससे पहले 1956 में बरसा था 308.7 मिमी पानी
2 min read
Google source verification
Torrential rain: मूसलाधार बारिश ने जुलाई में तोड़ा 66 साल का रिकॉर्ड, देखें सूची

Torrential rain: मूसलाधार बारिश ने जुलाई में तोड़ा 66 साल का रिकॉर्ड, देखें सूची

Torrential rain: जोधपुर. दक्षिणी पश्चिमी मानसून की प्रदेश में जुलाई में हुई मूसलाधार बारिश ने 66 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। औसत 161.4 मिलीमीटर बारिश की तुलना में 270 मिलीमीटर पानी बरसा। प्रदेश के 33 में से 31 जिलों में सरप्लस बारिश है। पांच जिलों में सौ प्रतिशत से अधिक और श्रीगंगानगर जिले में 235 प्रतिशत अधिक बारिश मापी गई है। इससे पहले प्रदेश में 1956 में जुलाई महीने मेें सर्वाधिक 308 मिमी बारिश हुई थी।

गौरतलब है कि प्रदेश में 30 जून को मानसून ने प्रवेश किया था। उसके बाद पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश से कोटा और जोधपुर संभाग में तो बाढ़ के हालात तक बन गए थे। मानसून अभी करीब पचास दिन और मेहरबान रहेगा। अभी तक केवल दो जिलाें सवाई माधोपुर में 11 फीसदी और भरतपुर में एक फीसदी कम बारिश हुई है।


20 साल पहले देखा था भीषण सूखा
वर्ष 2022 की जुलाई में मानसून की मेहर देखकर जैसे हम मुस्कुरा रहे हैं, ठीक इसके उलट बीस साल पहले वर्ष 2002 की जुलाई को देखकर माथे पर चिंता की लकीरें घिर आई थीं। उस समय केवल राज्य में औसत 7.2 मिमी बारिश ही दर्ज की गई थी, जो सदी का सबसेे बड़ा सूखा जुलाई था। वर्ष 2002 के पूरे मानसून सीजन में ही महज 175.6 मिमी बरसात हुई थी जो आज तक की रिकॉर्ड सबसे कम बारिश है।


राजस्थान में 122 साल में जुलाई महीने वर्षा
वर्ष ----- बारिश (मिमी में)
1956 ---- 308.7
1908 ----288
1943 ----281.6
2022 ----270
2015 ----262.3
2017 ----252.3
(पिछले वर्ष 2021 में जुलाई माह में राज्य में 130.8 मिमी बारिश मापी गई थी।)


जिलेवार अभी तक की बारिश
जिला -----वास्तविक बारिश---औसत बारिश--- बढ़त
अजमेर ----- 309.2 -----173.6 -----78
अलवर ------258.6 -----190.7 -----36
बांसवाड़ा ----436.5 -----299.4 -----46
बारां ------- 402.5 -----305.9 -----32
भरतपुर -----183.4----- 184.5 ----- (-1)
भीलवाड़ा ----344.6 -----223.5 -----54
बूंदी ----------317.2 -----238.2 -----33
चितौड़गढ़ ---373.4 -----259.3 -----44
दौसा -------- 275.8 ----- 221.7 -----24
धौलपुर -----281.8 -----205.8 -----37
डूंगरपुर -----306.4 ----- 242.9 -----26
जयपुर----- 301.4 -----202.2 -----49
झालावाड़ ---494.9 -----302.6 -----64
झुंझनूं -------234.9 -----150.1 ----- 56
करौली ------246.7 -----212.4 -----16
कोटा --------513.4 -----267.5 -----92
प्रतापगढ़ ---367.4----- 314.4----- 17
राजसमंद---320.4 -----190.9 -----68
सवाईमाधोपुर--223.3 -----251.5 -----(-11)
सीकर -------286.9 -----166 -----73
सिरोही ----- 413.5 -----354.7 -----17
टोंक ---------325.3 -----211.2 -----54
उदयपुर -----366.1 -----220.8 -----66
बाड़मेर ------135.1 -----99.1 -----36
बीकानेर -----239.7 -----95.4 -----151
चूरू-----------287.5 -----132.9 -----116
हनुमानगढ़-----165 -----94.7 -----74
जैसलमेर-----166.2 -----61.8 -----169
जालोर ----- 267.3 -----170.6 -----57
जोधपुर ----- 264 -----109.9 -----140
नागौर ----- 290.5 -----147.5 -----97
पाली --------271.3-----189.2----- 43
श्रीगंगानगर--252.3----- 75.3----- 235

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग