9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर घूमने आए विदेशी पर्यटकों ने कहा, रोशनी का त्योहार मनाते देखना लग रहा है दिलचस्प

फेस्टिव सीजन में देशी-विदेशी पर्यटकों की बहार
less than 1 minute read
Google source verification
diwali 2018 news

diwali celebrations in jodhpur, Diwali 2018, Diwali 2018 latest news, diwali 2018 puja vidhi in hindi, diwali 2018 puja muhurat, diwali 2018 laxmi pujan, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. दीपोत्सव के दौरान मेहरानगढ़ व उम्मेद भवन की आभा और शहर में परम्परागत रोशनी को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक जोधपुर पहुंचे हैं। फेस्टिव सीजन के दौरान इन दिनों रोजाना औसतन एक हजार विदेशी और करीब पांच हजार भारतीय पर्यटक मेहरानगढ़ पहुंच रहे हैं। फ्रांस के युगल सैली व स्वान ने पत्रिका को बताया कि हमें पहली बार किसी भारतीय त्योहार को देखने का मौका मिल रहा है। हालांकि जोधपुर में हमारा ठहराव मात्र एक दिन ही है, लेकिन दिवाली फेस्टिवल को देखने की हमारी इच्छा लंबे समय से भी थी। सैली ने बताया कि रोशनी तो दुनिया में सभी जगह है, लेकिन भारत में रोशनी का त्योहार मनाते देखना दिलचस्प रहेगा। त्योहार के बारे में उन्होंने कहा कि हमें इतना जरूर पता है कि दिवाली भारत का सबसे बड़ा त्योहार है, जैसे हमारे यहां क्रिसमस। फ्रांस के क्लिम्स और फ्रेंको युगल ने बताया कि जोधपुर में परम्परागत रूप से दिवाली मनाने की परम्परा को देखना सचमुच लाजवाब होगा। हमने ऑनलाइन जाना कि कि यह फेस्टिवल पांच दिन तक मनाया जाता है। हमने परकोटे के भीतरी शहर के मार्केट में लोगों को मिठाई व कपड़े खरीदारी करते देखा है। फेस्टिव सीजन के लिए शहर के प्रमुख होटल संचालकों ने भी पर्यटकों के लिए दीपोत्सव की विशेष तैयारियां की हैं। शहर की अधिकांश होटलों में पर्यटकों की बहार हैं और अधिकांश होटलों के कमरे बुक किए जा चुके हैं। भारतीय पर्यटकों में गुजरात, बंगाल व महाराष्ट्र राज्य के लोगों की संख्या ज्यादा हैं। देश में प्रमुख पर्यटन स्थलों के रूप में पहचान कायम कर चुके जोधपुर शहर का शांत वातावरण पर्यटकों को यहां खींच लाता है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग