
जोधपुर स्टेशन पर होगा पयर्टकों का स्वागत - शेखावत
जोधपुर.
उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल के अधिकारियों और सांसदों की बैठक जयपुर में हुई। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत ने इसमें अतिथि के रूप में शिरकत की।
शेखावत ने जोधपुर रेल सुविधाओं के विस्तार के संबंध में बात रखी। स्वच्छता के मामले में रेलवे स्टेशन के अव्वल आने पर तारीफ भी की। रेलवे ठहराव, पुल ओवर ब्रिज, अण्डर ब्रिज के प्रस्ताव में संबंधित सांसद से भी राय लेने की बात कही। पाली सांसद पी.पी चौधरी ने विभिन्न ट्रेनों के ठहराव में हरिपुर, जवाई बांध, जवाली, मारवाड़ जंक्शन, नाना, रानी, फालना, सोजत रोड, सोमेसर, बनाड, मथानिया, ओसियां, पीपाड़ रोड़ और तिंवरी स्टेशनों पर ठहराव की मांग की। रेलों के ठहराव के मानदण्डों के बारे में विभाग द्वारा एक ही प्रकार का प्रतिउत्तर देने पर असंतोष जाहिर किया गया।
शेखावत ने यह रखी मांगे
- पोकरण रेलवे स्टेशन के लिए 5 किलोमीटर ट्रैक निर्माण।
- अहमदाबाद से भगत की कोठी तक आने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का फेरा रामदेवरा मेला होने पर रामदेवरा गांव तक बढ़ाने की मांग।
- रामदेवरा स्टेशन पर सुविधा विकास की मांग और दक्षिण भारत को जाने वाली ट्रेनें बढ़ाने की मांग रखी।
- लूनी और धुंधाड़ा स्टेशनों पर ट्रेनों के अतिरिक्त ठाहराव की मांग रखी।
- हरिद्वार के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की मांग रखी।
- बनाड़ से मंडोर के बीच बाईपास रेलवे लाइन निर्माण की मांग।
- जोधपुर से मथुरा तक नई रेल की मांग।
- बनाड कैंट स्टेशन का विकास।
- जोधपुर मुख्य स्टेशन पर पर्यटन विकास और स्वागत केंद्र।
- पहाड़गंज कॉलोनी रेलवे लाइन के पास फुट ओवरब्रिज व अंडर ब्रिज की मांग।
- फलोदी रेलवे स्टेशन पर डिब्बों की श्रेणी अंकित करने वाले इलेक्ट्रिक बोर्ड लगाने की मांग।
- बाड़मेर से हावड़ा तक नई रेल चलाने की मांग।
- रेण रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों के ठहराव की मांग।
Published on:
08 Sept 2019 06:08 pm
