9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्कर्ष की ओर रीट परीक्षार्थियों के लिए भोजन-अल्पहार व्यवस्था

तैयार हो रहे खाने के पैकेट
less than 1 minute read
Google source verification
उत्कर्ष की ओर रीट परीक्षार्थियों के लिए भोजन-अल्पहार व्यवस्था

उत्कर्ष की ओर रीट परीक्षार्थियों के लिए भोजन-अल्पहार व्यवस्था

जोधपुर. उत्कर्ष क्लासेस जोधपुर की ओर से 26 सितंबर को रीट परीक्षा के करीब 60 हजार परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क भोजन पैकेट का वितरण जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा। उत्कर्ष क्लासेज के संस्थापक व निदेशक निर्मल गहलोत ने बताया कि परीक्षा की प्रथम पारी के बाद जोधपुर शहर के सभी परीक्षा केंद्रों पर नि:शुल्क भोजन के पैकेट की व्यवस्था की जा रही है।

भोजन पैकेट में छह पुड़ी, दो सब्जी, मिठाई व पानी की बोतल मुहैया कराई जाएगी ताकि जिनकी द्वितीय पारी में भी परीक्षा है उनको भोजन के लिए बाहर जाकर समय व्यर्थ न गंवाना ना पड़े। सामाजिक समरसता मंच व सुदर्शन सेवा संस्थान की ओर से जोधपुर आने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए रेलवे स्टेशन व जसवंत सराय के सामने नि:शुल्क नाश्ता और चाय की व्यवस्था की जाएगी। समरसता मंच के संरक्षक नथमल पालीवाल ने बताया कि सुदर्शन सेवा संस्थान के अध्यक्ष रतनलाल गुप्ता, महामंत्री कमलेश गहलोत व समरसता मंच के अध्यक्ष भगवान सिंह सुरपुरा के मार्गदर्शन में मंच के सदस्य सेवाएं देंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग